Media24Media.com: अलग-अलग मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, 2 आतंकी सहयोगी भी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अलग-अलग मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, 2 आतंकी सहयोगी भी गिरफ्तार

Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं, जिसमें सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के 2 अलग-अलग इलाकों में हुए मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में एक की पहचान आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के कमांडर अफाक सिकंदर के रूप में हुई है। 

कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि कुलगाम के पुंबाई और गोपालपोरा गांव में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के पोम्बे इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के दल पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान को मुठभेड़ में बदल गया, जिसमें 5 आतंकियों को मार गिराया गया।  

2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार 

इससे पहले 15 नवंबर को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के हैदरपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक 139 से ज्यादा आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। घाटी में 38 विदेशियों समेत 150-200 आतंकी अभी भी सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से IED भी बरामद किया गया है। 

नाकेबंदी कर किया गया दोनों को गिरफ्तार

पुलवामा SSP गुलाम जिलानी ने बताया कि सर्कुलर रोड पुलवामा में पुलिस और सेना के संयुक्त नाकेबंदी के दौरान आतंकी संगठन लश्कर के 2 सक्रिय साथियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आतंकी सहयोगियों की पहचान पुलवामा के आमिर बशीर डार और शोपियां के मुख्तार अहमद भट के रूप में हुई है।

अब तक 139 आतंकी ढेर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी वारदात में तेजी देखी गई है। 8 नवंबर को ही आतंकियों ने एक सेल्समैन की हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले 7 नवंबर को आतंकियों ने एक कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अक्टूबर में आतंकियों ने 13 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें बिजनेसमैन, मजदूर और शिक्षक शामिल हैं। अक्टूबर में ही 12 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वहीं सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर में मारा गया आतंकवादी फरवरी 2019 में पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.