Media24Media.com: आतंकियों ने CRPF के जवानों पर किया ग्रेनेट हमला, 2 जवानों समेत 6 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आतंकियों ने CRPF के जवानों पर किया ग्रेनेट हमला, 2 जवानों समेत 6 घायल

Document Thumbnail

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। घाटी से आए दिए आतंकी हमले और नागरिकों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच आतंकवादियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पट्टन इलाके में CRPF के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवानों समेत 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग की गई। 

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बुधवार को सुबह CRPF के गश्ती दल को निशाना बनाने के लिए उन पर ग्रेनेड फेंका। आतंकियों ने ये ग्रेनेड पट्टन के बाजार में फेंका था। इस वजह से जवानों के साथ-साथ आम नागरिक भी इस हमले में घायल हो गए। हालांकि घायलों में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर  आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। 


घाटी में 150 से 200 आतंकी अभी भी सक्रिय

बता दें कि इस साल कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने कुल 139 आतंकवादियों को मार गिराया है। जबकि 38 विदेशियों समेत 150-200 आतंकी अभी भी सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 38 गैर-स्थानीय आतंकवादी जो ज्यादातर पाकिस्तान से हैं, वर्तमान में जम्मू कश्मीर में सक्रिय है। साथ ही ये विदेशी आतंकवादी पूरे जम्मू कश्मीर में फैले हुए हैं और शहरों के साथ-साथ वन क्षेत्र में छिपे हुए हैं। जो लगातार अपनी कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.