Media24Media.com: छठ पूजा के लिए गए 2 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छठ पूजा के लिए गए 2 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Document Thumbnail

झारखंड हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला पलामू जिले का है, जहां छठ की खुशियां मातम में बदल गई है। दरअसल, पायल नदी के छठ घाट में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। राजहारा में नदी के किनारे स्थित छठ घाट पर हुए इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक छठ स्नान के दौरान डूबने वाले एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन दूसरे बच्चे के शव का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे राजहारा गांव के राजू भुईयां के बेटे थे। राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ स्नान और पूजा करने गई थी और उसके साथ राजू की पत्नी और बच्चे भी गए थे। पुलिस ने बताया कि 10 साल के शशि कुमार को स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाला। वहीं 7 साल के साजन का शव नदी से नहीं निकाला जा सका है।

नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत 

अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने बताया कि बच्चे को नदी से निकाला गया उस वक्त उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी और उसे इलाज के लिए परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह के मंगरोडीह गांव में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां छठ महापर्व को लेकर स्नान करने गई महिलाओं के साथ गए 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.