Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS: नदी में नाव पलटने से 51 की मौत, 100 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां यात्रियों से भरी नाव पलटने से 100 से ज्यादा लोग डूब गए। एक समाचार एजेंसी को उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया कि 51 शवों को निकाल लिया गया है। जबकि नाव पर सवार 69 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचे हैं। इससे पहले  डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 15 फरवरी को एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा भी कांगो नदी में ही हुआ। नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई। 


देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर 700 लोग सवार थे। उन्होंने बताया था कि ये हादसा देश के माई-नोमडबे  प्रांत में हुआ। नाव एक दिन पहले किनहासा प्रांत से मबनडाका के लिए रवाना हुई थी। माई-नोमडबे प्रांत के लोंगगोला इकोती गांव के पास पहुंचने पर ये नाव डूब गई। मंत्री ने बताया कि नाव के डूबने की असल वजह क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना था। इस पर अधिक भार भी लोड किया गया था, जो हादसे की वजह बनी। 

लगातार हो रहे हादसे

मबिकायी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस घटना में जिम्मेदार लोगों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। इससे पहले भी कांगो में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। जनवरी में भी नाव हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोगों का कुछ पता नहीं चला था। जानकारी के मुताबिक ये हादसा क्षमता से ज्यादा यात्रियों के बैठने की वजह से हुआ था।

बिहार में भी नाव पलटने से हुआ था हादसा

बता दें कि भारत के बिहार राज्य में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 22 से ज्यादा लोग डूब गए थे। घटना मोतिहारी में हुआ था, जहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए थे। जानकारी के मुताबिक छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी और उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए थे, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में पलट गई और सभी लोग नदी की तेज बहाव में बह गए। लोगों ने बताया कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से ये हादसा हुआ था।

2 महीने पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा

नाव पर सवार सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए नदी में बैठकर सरेह की ओर जा रहे थे और इसी दौरान नाव पलट गई और ये हादसा हो गया। बता दें कि दो महीने पहले ही डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर 12 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला था। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.