Media24Media.com: 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस बने AK गोस्वामी, देखें पूरी सूची

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस बने AK गोस्वामी, देखें पूरी सूची

Document Thumbnail

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर देश के 8 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इसके अलावा 4 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला किया है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक AK गोस्वामी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है। AK गोस्वामी इससे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस थे। 


वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज प्रकाश श्रीवास्तव अब कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।  मेघालय हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंजीत वी मोरे को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

इन जजों की हुई नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आरवी मलिमथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं।

इन जजों का हुआ ट्रांसफर

त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए ए कुरैशी का राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती का त्रिपुरा हाईकोर्ट में तबादला हुआ है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मो. रफीक का हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तबादला हुआ है। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए के गोस्वामी का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादला किया गया है। मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमाद्दर का तबादला सिक्किम हाईकोर्ट में किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.