Media24Media.com: नदी में मिला सब इंस्पेक्टर का शव, 4 दिन से लापता थे दीपेंद्र

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नदी में मिला सब इंस्पेक्टर का शव, 4 दिन से लापता थे दीपेंद्र

Document Thumbnail

कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में 4 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर की लाश नदी में मिली है। दरअसल, दीपेंद्र सिंह होमगार्ड विभाग में सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर पदस्थ थे, जिनकी लाश सोंस गांव के गेज नदी के खोह से बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मौक पर मिली बाइक को जब्त कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक SI दीपेंद्र सिंह 24 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजन ने बैकुंठपुर कोतवाली में 25 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। गुमशुदा SI की लाश शुक्रवार को संदिग्ध हालत में सोंस गांव के गेज नदी के खोह से बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक सब इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह घटना के दिन नगर सेना में ही पदस्थ एक महिला कर्मचारी के घर गए थे। जहां महिला के परिजन से उनका विवाद हो गया था। पुलिस का कहना है कि संदेहियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। ताकि जल्द ही मामले का खुलासा हो सकें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.