Media24Media.com: पाकिस्तान के शिव मंदिर में तोड़फोड़, भगवान के आभूषण और कीमती सामानों की चोरी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पाकिस्तान के शिव मंदिर में तोड़फोड़, भगवान के आभूषण और कीमती सामानों की चोरी

Document Thumbnail

किस्तान में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कोटरी का है, जहां एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की है। इस घटना के बाद से स्थानीय हिंदुओं में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। वहीं इस हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा के वादे की फिर से पोल खुल गई है। 

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया ने बताया की घटना शुक्रवार को हुई है। मूर्ति तोड़ने के बाद लोग लाखों रुपये के नकद और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गए। कोटडरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पाहेंजी अखबार ने बताया कि अल्पसंख्यक मंत्री ने क्षेत्र के SSP से रिपोर्ट मांगी है। पाक मीडिया के मुताबिक गुरुवार रात कोटरी के दरिया बैंड इलाके में ये घटना हुई। इस दौरान क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर से अज्ञात हमलावरों ने जेवर, सोने की मूर्तियां, प्रसाद, यूपीएस बैटरी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। 

हिंदू समुदाय ने जताया दुख

आरोपियों ने देवी की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ की है। वहीं चोरी किए गए जेवर और अन्य सामान की कीमत 20 से 25 लाख रु बताई जा रही है। पाक मीडिया के मुताबिक अल्पसंख्यक मामलों के प्रांतीय मंत्री ज्ञान चंद इसरानी ने सूचना मिलने के बाद 48 घंटे के भीतर SSP जमशोरो से घटना की रिपोर्ट मांगी और आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। फिलहाल कोटरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दूसरी ओर हिंदू समुदाय ने कहा कि 4 नवंबर को दिवाली से पहले उपद्रवी हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने की साजिश रच रहे हैं। हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय ने मंदिर पर हुए हमले को लेकर दुख जताया है।

6 महीने में लगातार दूसरी घटना

घटनाओं की जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र के निवासी भवन कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में घुसे। इस दौरान उन्होंने कांच के फ्रेम में रखे गए पवित्र मूर्तियों का अनादर और अपमान किया। एक अन्य बुजुर्ग डॉक्टर टेकचंद ने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने मंदिर से गहने और पैसे चुराए हैं। उन्होंने कहा कि ये पहली घटना नहीं है। 6 महीने पहले इसी तरह की घटना की सूचना उसी क्षेत्र में स्थित एक अन्य मंदिर में हुई थी। हिंदुओं ने कहा कि सिंधु नदी के तट पर 3 ऐतिहासिक मंदिर हैं, जिनमें शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और देवी माता जो मंदिर शामिल हैं। जिन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.