Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी का झांसा देकर 2 सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, 2 दोस्तों 3 साल तक दिया वारदात को अंजाम

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है, जहां दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। दो दोस्तों पर दो सगी बहनों के साथ रेप का आरोप है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कों का बीते 3 साल से दोनों बहनों के साथ लव-अफेयर चल रहा था। जब लड़कियों ने उन पर शादी के लिए दबाव डाला तो उन्होंने सिलवानी ले जाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद लड़िकयों ने दोनों लड़कों पर केस दर्ज कराया था। लड़कों ने केस वापस लेने के लिए उन्हें शादी का झांसा दिया। 


शादी की शर्त पर दोनों बहनों ने केस वापस भी ले लिया। जेल से छूटने के बाद लड़के शादी से मुकर गए और उनके साथ दुव्यवहार शुरू कर दिया। दोनों बहनों का आरोप है कि भोपाल के अशोका गार्डन में उनके साथ रेप किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी का बड़ी बहन के साथ अफेयर चल रहा था। वहीं दूसरे आरोपी का छोटी बहन के साथ रिलेशन था। दोनों लड़कों ने तीन साल तक उनका शारीरिक शोषण किया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों की उम्र 21 और 23 साल है। दोनों बीते चार सालों से भोपाल की सुभाष कॉलोनी में रह रही हैं। दोनों लड़कियां गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जॉब करती हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप किया। वहीं बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपियों ने उन पर हमले की साजिश रची।

दोनों आरोपियों के खिलाफ दोबारा केस दर्ज

दोनों आरोपियों ने दोनों युवतियों को घुमाने के बहाने सिलवानी ले गए, जहां दोनों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शादी की शर्त पर जेल से छूटने के बाद लड़कों ने फिर से उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। रेपकी शिकायत के बाद पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.