Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जमीन विवाद को लेकर 2 भाइयों ने की चाचा-दादी की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में किया सरेंडर

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड के पलामू का है, जहां जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने अपने ही चाचा और दादी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने मेदिनीनगर टाउन थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मेदिनीनगर थाने की पुलिस ने नौडीहा थाने को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद नौडीहा थाने की पुलिस मेदिनीनगर थाना पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला अंधविश्वास और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद किया सरेंडर

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी विनोद सिंह और बबन सिंह का गांव झुलझुल पहाड़ पर खेती करता है। वहीं उसके चाचा प्रभु सिंह और दादी कलावती देवी झुलझुल पहाड़ पर झोपड़ी में रहती है और खेती करती है। उन्होंने बताया कि झुलझुल पहाड़ के खेत को लेकर ही दोनों में विवाद था। इस विवाद के कारण बुधवार की देर शाम दोनों भाई पहाड़ पर गए और चाचा प्रभु सिंह और दादी कलावती को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह दोनों भाइयों ने मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचकर  सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों ने जुर्म को स्वीकार करते हुए हत्या में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी को भी दे दिया। उन्होंने कहा कि दोनों भाई पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दोनों जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के मूल कारण जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि देश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना हत्या, रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़, चाकूबाजी और अन्य अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.