देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी महानगरों में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (petrol diesel Rate hike) की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में (Petrol price) 30 पैसे और डीजल की कीमतों (Diesel price) में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। आज की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 103.54 रुपये और डीजल की कीमत 92.12 रुपये हो गई है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में बीते दिन पेट्रोल की कीमत 101.12 (+0.29) रुपए लीटर थी, जो आज बढ़कर 101.41 (+0.29) रुपए लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत बीते दिन 99.18 (+0.37) रुपए लीटर थी, जो आज बढ़कर 99.56 (+0.38) रुपए लीटर हो गई है। बीते 11 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते मंगलवार से पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था। इस बीच हफ्ते में दो दिन बीते बुधवार और इस सोमवार को सिर्फ दाम स्थिर थे। इसके अलावा हर दिन कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। बीते 11 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल 3.50 रुपये तक महंगा हो गया है।
छत्तीसगढ़ के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
बीजापुर | 106.81 (+0.31) | 97.50 (+0.38) |
दंतेवाड़ा | 104.98 (+0.29) | 103.10 (+0.37) |
जगदलपुर | 104.19 (+0.29) | 102.32 (+0.37) |
नारायणपुर | 103.79 (+0.29) | 101.92 (+0.37) |
जशपुर | 103.27 (+0.28) | 101.42 (+0.38) |
कांकेर | 102.61 (+0.28) | 100.76 (+0.38) |
अंबिकापुर | 102.52 (+0.29) | 100.67 (+0.37) |
कवर्धा | 102.37 (+0.29) | 100.51 (+0.37) |
रायगढ़ | 102.36 (+0.29) | 100.51 (+0.38) |
सूरजपुर | 102.35 (+0.29) | 100.50 (+0.37) |
राजनांदगांव | 102.18 (+0.29) | 100.32 (+0.37) |
धमतरी | 102.02 (+0.29) | 100.17 (+0.38) |
बिलासपुर | 102.09 (+0.29) | 100.24 (+0.37) |
दुर्ग | 101.72 (+0.29) | 99.87 (+0.38) |
महासमुंद | 101.65 (+0.29) | 99.79 (+0.37) |
रायपुर | 101.41 (+0.29) | 99.56 (+0.38) |
जानिए कहां क्या है रेट
शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल दाम |
दिल्ली | 103.54 (+0.30) | 92.13 (+0.35) |
मुंबई | 109.51 (+0.29) | 99.88 (+0.37) |
कोलकाता | 104.19 (+0.29) | 95.19 (+0.35) |
अमृतसर | 105.28 (+0.29) | 94.88 (+0.36) |
आगरा | 100.32 (+0.29) | 92.27 (+0.35) |
भोपाल | 112.03 (+0.31) | 101.13 (+0.37) |
गुवाहाटी | 99.41 (+0.30) | 91.64 (+0.37) |
पटना | 106.21 (+0.35) | 98.22 (+0.40) |
दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.45 डॉलर की बढ़त के साथ 82.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसके अलावा WT क्रूड भी 0.57 डॉलर बढ़कर 78.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ एक SMS भेजकर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आ जाएगा। इस मैसेज को करने के लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।
हर दिन जारी होते हैं रेट्स
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी करती है। लेटेस्ट रेट्स के लिए आप एसएमएस के अलावा IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में (petrol diesel Rate hike) लगातार वृद्धि पर केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है, जिसको लेकर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि तेल की कीमतों में इजाफे में सरकार का कोई रोल नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करता है। उन्होंने तेल उत्पादक देशों को कृत्रिम रूप से कीमतों में बढ़ोतरी का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खेद हैं कि तेल उत्पादक देश उपभोक्ता देशों के हितों के बारे में नहीं सोच रहे हैं, इससे उपभोक्ता देशों को परेशानी हो रही है।