Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महीने के पहले दिन फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, आज से लागू हुई नई कीमतें, जानिए रेट

देश में गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से घरेलू LPG सिलेंडर (LPG Cylinder rate hike) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,693 रुपए से बढ़कर 1,736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 


दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए बरकरार है। बता दें कि पिछले महीने यानी सितंबर में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया था। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम बिना बदलाव के 884.50 रुपए, कोलकाता में 911 रुपए, मुंबई में 884.50 रुपए और चेन्नई में 900.50 रुपए प्रति सिलेंडर है। 

राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दिल्ली में 43.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 43.5 रुपए बढ़कर 1736.5 रुपए हो गया। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 35 रुपये बढ़कर 1805.5 रुपए, मुंबई में 35.5 रुपये बढ़कर 1685 रुपए और चेन्नई में 36.5 रुपये बढ़कर 1867.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम  

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

नए तरह का LPG सिलेंडर लॉन्च  

वहीं इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का LPG सिलेंडर लॉन्च किया है। इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर है। इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है। अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा। अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है। सबसे बाहरी स्तर भी HDPE का बना होता है। 

28 शहरों में हो रहा वितरित

कॉम्पोजिट सिलेंडर अभी देश के 28 शहरों में वितरित किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, मैसूर, पटना, रायपुर, रांची, संगरूर, सूरत, तिरुचिराप्पल्ली, तिरुवल्लूर, तुमकुर, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल हैं। कॉम्पजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है। देश के अन्य शहरों में भी यह सिलेंडर जल्द ही सप्लाई होगा।

अपने हिसाब से चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

LPG कस्टमर अपने मन मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकें और सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा जून, 2021 में चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में शुरू की गई है। यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि ग्राहकों को समय पर और जल्दी में रिफिल मुहैया कराया जा सके।

सरकार इन 12 गैस सिलेंडर पर देती है सब्सिडी  

सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders) देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.