Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पारिवारिक विवाद में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, बच्ची और महिला की मौत, बेटे ने इस तरह बचाई जान

देश के दूसरे राज्यों की तरह बिहार में भी आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने दो बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी, जिसमें महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा एक बांस के सहारे बाहर निकल आया। महिला का पति कोलकाता में मजदूरी करता है।

घटना बेगुसराय जिले के परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। जहां महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर 2 साल की बच्ची के साथ अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सास और बहू सबिता देवी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद रविवार देर रात महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर के पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी, इसके बाद महिला का बेटा बांस की बल्ली पकड़ पानी से बाहर निकल गया, जबकि महिला और बच्ची की मौत हो गई।

महिला के बच्चे ने इस तरह बचाई जान

 घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिहारा थाना पुलिस को दी थी। मृत महिला की पहचान बहुआरा निवासी रणधीर राम की पत्नी सविता देवी (28) और उसकी बेटी मुस्कान कुमारी (2) के रूप में हुई है। महिला के तालाब में कूदने के बाद बेटे आदित्य ने एक बांस का सहारा लिया और मौत के मुंह से लौट आया है। जबकि उसकी मां और दो साल की बहन की मौत हो गई है।

झगड़े में गई महिला की जान

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृत महिला सबिता देवी और उनकी सास में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। इससे परिवार में रोज कलह होता था। रविवार रात को भी महिला और उसकी सास में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इससे नाराज बहू सविता देवी ने अपने बच्चों के साथ घर के पास के तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद महिला का बेटा आदित्य एक बांस के सहारे निकल गया और चिल्लाने लगा। लोगों ने जब उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो घटनास्थल पर जुट गए। तब ग्रामीणों ने महिला और बच्ची को तालाब से निकाला, लेकिन तब-तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.