Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 02 October 2021: इन राशियों को हो सकती है धन की हानि, आज भूलकर भी ना करें ये काम

आज का राशिफल (Horoscope 02 October 2021)

हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के मुताबिक उनके जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 02 अक्टूबर (Horoscope 02 October 2021 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के मुताबिक आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 02 October 2021 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

 

मेष राशि - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ. (Aries today horoscope)

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों और उपकार की प्रतिष्ठा और पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे |नए मित्र भी बनाएंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनंद उठाएंगे ।

वृष राशि -  ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो. (Taurus today horoscope)

आपको अपने व्यापार या कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें । अनिद्रा की स्थिति और कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है। धार्मिक या दान, पुण्य कार्य में सफलता मिल सकती है। जनसंपर्क से जुड़े वर्ग राजनेता,सामाजिक कल्याण,अभिकर्ता को यश,सफलता और व्यस्तता की स्थितियां मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह. (Gemini today horoscope)

यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित नकारात्मक परिणामों का सूचक है। परिवार के किसी सदस्य या संबंधी के स्वास्थ्य पर व्यय या व्यस्तता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत और आस-पास के व्यक्तियों के व्यवहार के प्रति असंतुष्ट,अप्रसन्न या सशंकित रह सकते हैं। आप विवाद,विषाद, चिंता, तनाव और मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है।

कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो. (Cancer today horoscope)

यह समय आपको अधिक धन उपार्जन और संपत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको लेनदारी या उधर दी गई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख और व्यक्तियों के साथ आनंददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप होगा।  पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन और घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शांतचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है। 

सिंह राशि  - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे. (Leo today horoscope)

यात्रा और खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।

कन्या राशि - टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो. (Virgo today horoscope)

आपके और आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शांति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा।  भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है। अच्छे समाचार मिलेंगे। मान सम्मान और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यों की प्रगति से संतोष मिलेगा। परिवार और परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे।

तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते. (Libra today horoscope)

विशेष रुप से धन की हानि, व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। इन दिनों आप कोई परामर्श, बीच-बचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुंचा सकती है।  कार्यालय में बाधाएं आ सकती है। आप अविचलित रहें, क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएगी।

वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.  (Scorpio today horoscope)

चन्द्रमा की गोचर गति लक्ष्यों की प्राप्ति और प्रयासों में सफलता दर्शा रही है। आपकी  ख्याति और यश, प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं।  यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति योग हैं। व्यवसाय मे धन-लाभ के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। प्रयास के परिणाम अपेक्षा के अनुकूल ही रहेंगे। आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं।

धनु राशि -  ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.  (Sagittarius today horoscope)

यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक और भौतिक सुख प्राप्त करने का है। नई योजना निर्माण और कार्य प्रारंभ के लिए सर्वोत्तम समय है। सफलता निश्चित है। ग्रहों के अनुकूल होने के कारण आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे।  यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी. (Capricorn today horoscope) 

शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय या उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है। इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनंद लेने की संभावना है।

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द. (Aquarius today horoscope)

असुविधा,असहयोग, समन्वयहीन और अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं, ध्यान नहीं देना चाहिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों और बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने उच्चाधिकारी से कार्यालय में या रोजगार स्थल पर किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचें।  स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पाचन तंत्र और श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिंता न करे।

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची. (Pisces today horoscope)

सकारात्मक परिस्थितियों का दिन है। यह समय सुख और कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा फिर प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम संबंध सुख या नए मित्र के लिए यह दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.