Media24Media.com: शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया 3 बच्चों का बाप, फिर 7 दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया 3 बच्चों का बाप, फिर 7 दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Document Thumbnail

देश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से चोरी, डकैती, लूटपाट, मारपीट, हत्या जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर का है, जहां 3 बच्चों का बाप 17 साल की नाबालिग लड़की को बाइक पर बिठाकर अपने साथ जोधपुर ले गया और  एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नाबालिग को 7 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और गैंगरेप किया। इस घटना के बाद सदर पुलिस ने गैंगरेप में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

मामला जोधपुर के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक 2 आरोपियों में से 1 आरोपी शादीशुदा है और 3 बच्चों का बाप है। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को 12 अक्टूबर की रात भास्कर उर्फ भाखराराम उठा कर ले गया है।  मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों के फोन बंद थे, जिसकी वजह से पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप 

पुलिस के मुताबिक इस बीच लड़की की लोकेशन जोधपुर के सूरसागर इलाके में मिली। इसके बाद सदर थाना टीम को जोधपुर रवाना किया गया। वहीं पुलिस ने जोधपुर सूरसागर इलाके में एक कमरे से नाबालिग और उसके साथ आरोपी भास्कर और हरीश को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में भास्कर ने बताया कि वो 12 अक्टूबर की रात को जोधपुर से बाइक पर 200 किलोमीटर दूर लड़की के गांव पहुंचा, जहां रात के समय लड़की से संपर्क कर उसे बाहर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसे जोधपुर ले गया। इसके बाद सूरसागर में अपने दोस्त हरीश प्रजापत के साथ मिलकर लड़की को एक कमरे में बंधक बना लिया, जहां दोनों आरोपी मिलकर 7 दिन तक लड़की के साथ गैंगरेप करते रहे। इधर, तलाश में जुटी पुलिस ने 22 अक्टूबर को नाबालिग और आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया।  

आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज 

मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि दोनों ने उसके साथ मिलकर गैंगरेप किया है। वहीं पुलिस ने लड़की और आरोपियों का भी मेडिकल करवाया है। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर, पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा व्यवस्था में सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.