Media24Media.com: शिक्षक भर्ती मामले में जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, नशे में धुत 2 शराबी कर्मचारी भी सस्पेंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिक्षक भर्ती मामले में जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, नशे में धुत 2 शराबी कर्मचारी भी सस्पेंड

Document Thumbnail

जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने पर राज्य शासन ने जिला शिक्षा अधिकारी एसएन पंडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही राज्य शासन ने इस संबंध में जशपुर कलेक्टर को भर्ती के लिए फिर विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जशपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक और अन्य की भर्ती 2021 के संबंध में प्रारंभिक जांच में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विधि के अनुरूप नहीं पाई गई है, जिसके कारण पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए फिर विज्ञापन जारी करने के निर्देश कलेक्टर जशपुर को दिए गए हैं। 


इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी पंडा का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा निर्धारित किया गया है। मामले की जांच ज्वाइंट डारेक्टर की समिति कर रही थी, जिसमें उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता पाई है। भर्ती मामले में अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत हुई थी। पीड़ित अभ्यर्थियों ने संसदीय सचिव यूडी मिंज से शिकायत की थी। अब नए सिरे से उत्कृष्ट आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम में शिक्षकों की भर्ती होगी। 



नशे में धुत 2 शराबी कर्मचारी भी सस्पेंड  

वहीं बालोद में शराब के नशे में सरकारी दफ्तर पहुंचने वाले दोनों कर्मचारियों को डिप्टी कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी प्रवीण नेताम को मुख्यालय तहसील कार्यालय अटैच किया गया है। जबकि प्यून धनीराम जांगड़े को मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी दफ्तर अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बालोद राजस्व कार्यालय में दो कर्मचारी शराब के नशे में बेंच पर सो गए थे। हालत ऐसे थी कि वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे। ये सब घटना जिले के सबसे बड़े कार्यालय में हुआ था, जहां अन्य तमाम कार्यालयों और विभागों को आदेश मिलता है। उस कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी शराब के नशे में चूर मिले। 


ऑफिस में ही सो गए थे दोनों कर्मचारी

कलेक्टर साखा कक्ष में कर्मचारी टेबल के नीचे जमीन पर पड़ा मिला, जिसके अगल-बगल बाकी कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। यह पूरी घटना कलेक्ट्रेट परिसर का है, जहां गुरुवार को सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ कर्मचारी प्रवीण नेताम और भृत्य पद में पदस्थ कर्मचारी धनीराम जांगड़े शराब के नशे में मदहोश मिले। भृत्य कलेक्टर साखा कक्ष में टेबल के पास पड़ा मिला। सरकारी दफ्तर में दोनों का घंटों तक हाईबोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 


 डिप्टी कलेक्टर ने की कार्रवाई

नाटक करने के बाद दोनों कार्यालय में ही सो गए। डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान और अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भृत्य को उठाया, फिर चेयर में बैठा दिया। उसके बाद उसे संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दिवान ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश जारी कर सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी प्रवीण नेताम को मुख्यालय तहसील कार्यालय अटैच कर दिया है। वही प्यून धनीराम जांगड़े को मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी दफ्तर अटैच कर दिया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.