Media24Media.com: भारत-नेपाल बॉर्डर पर वैन में मिले 28 नर-कंकाल, चैकिंग के दौरान खुलासा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत-नेपाल बॉर्डर पर वैन में मिले 28 नर-कंकाल, चैकिंग के दौरान खुलासा

Document Thumbnail

बिहार के अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर एक वैन में बड़ी तादाद में मानव कंकाल मिले है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। नर-कंकालों से भरी इस वैन पर सबसे पहले जोगबनी इलाके में स्थित बॉर्डर पर नेपाल आर्म्स फोर्स के जवानों की नजर पड़ी थी। नेपाली जवानों ने तत्काल इसकी खबर भारतीय सीमा में मौजूद अफसरों को दी। दरअसल, जिस वैन के अंदर ये नर-कंकाल पकड़े गए हैं, वो भारत से ही नेपाल बॉर्डर में पहुंची थी। 


भारतीय एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर इतने नर-कंकालों से भरा वाहन भारत की सीमा से पार होकर सुरक्षित नेपाली सीमा में कैसे पहुंच गया। जिस बॉर्डर पर 28 नर कंकालों से भरी वैन मिली है, वो कोरोना के चलते बीते डेढ़ साल से बंद था। नेपाल-भारत पर इस बॉर्डर को कुछ समय पहले ही खोला गया था। ऐसे में नेपाल और भारत के सुरक्षा बल इस बॉर्डर पर विशेष पैनी नजर भी रखे हुए हैं।

4 अक्टूबर की शाम को पकड़ी गई थी वैन

सूत्रों के मुताबिक मानव कंकालों से लदी यह वैन 4 अक्टूबर की शाम पकड़ी गई थी। भारत की सीमा पार करने पर जैसे ही वैन नेपाल की सीमा में पहुंची उसे नेपाल आर्म्स फोर्स के जवानों ने चैकिंग के लिए रोक लिया। जांच में पता चला कि वैन के अंदर से इंसानों के अनगिनत कंकाल भरे हुए हैं। नेपाल आर्म्स फोर्स के जवानों ने जब नर कंकालों की गिनती की तो वे संख्या में 28 निकले। इतनी बड़ी संख्या में नर-कंकाल भरकर भारत से अपनी सीमा में घुसे किसी वाहन को जब्त करने वाले नेपाली आर्म्स फोर्स के अफसर चौक गए। 

 चैकिंग के दौरान खुलासा

उन्होंने पूरे मामले की जानकारी तत्काल पास ही मौजूद भारतीय सुरक्षा एजेंसी के चैक पोस्ट पर मौजूद अफसरों को दी। SSB की टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो नेपाल आर्म्स फोर्स के जवानों की बात सही निकली।  बरामद नर कंकालों में अधिकांश इंसान के सिर और जांघों की हड्डियां शामिल हैं। हालांकि दूसरी ओर  SSB ने बाद में इस बात से साफ इनकार कर दिया कि नर कंकालों से भरी और जब्त की गई वैन भारत से नेपाल की सीमा में पहुंची थी।

घटना की जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  SSB के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। SSB ने कहा कि मौजूदा समय में  एकदम ये कह देना या मान लेना कि नर-कंकाल से लदी हुई वैन भारत से नेपाल में पहुंची, अभी जल्दबाजी होगी। जांच की जा रही है। फिलहाल एक दम से नेपाल आर्म्स फोर्स की बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। क्योंकि जिस जगह पर नेपाल आर्म्स फोर्स के जवान वैन को जब्त करने की बात कर रहे हैं। उससे कुछ दूरी पर ही भारतीय सीमा की सुरक्षा में SSB के जवान भी तैनात हैं। ऐसे में नेपाल आर्म्स फोर्स के जवानों के दावे की सच्चाई की तह में जाने के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है। जांच के बाद ही स्थिति का सही से पता चल पाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.