Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे गिरी बस, एक की मौके पर ही मौत, 10 घायल

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला गाजियाबाद का है, जहां के भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। बस शिव टूर एंड ट्रेवल्स की है। बस लाल कुआं की तरफ से गाजियाबाद की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस ने फ्लाईओवर से अचानक नियंत्रण खो दिया और दूसरी तरफ आ कर नीचे गिर गई। SSP ने बताया कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ है।  


जानकारी के मुताबिक टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद पहले बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिस डिवाइडर को तोड़ते हुए रैलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बस ग्रेटर नोएडा से निजी कंपनी का स्टाफ लेकर घंटाघर कोतवाली की ओर जा रहा थी।  इसी बीच बस फ्लाईओवर पर पहुंची और बस के टायर के फटने से हादसे का शिकार हो गई। 

बस में सवार थे 10 लोग 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्राइवेट बस में ड्राइवर के अलावा दस सवारी थी। ये सभी ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।  इन सभी को बस से निकालने में काफी मुश्क्कत करने पड़ी है। इसके अलावा बस के चपेट में भी कई लोग आए। बस की चपेट में आए गई लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई है। बस के अंदर की सवारियों व उसके नीचे दबने वाले लोगों की जान बचाने के लिए पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगाई ताकि बस को हटाकर उन्हें बचाया जा सके। इस दौरान पुलिस ने तुरंत चार क्रेन मंगवाई और बचाव कार्य में तेजी लाते हुए बस को हटवाया। हालांकि फ्लाईओवर से बस को उठाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी बस को हटाकर घायलों को तुरंत उपचार दिलाया गया।

बस के नीचे दबी 3 बाइक 

फ्लाईओवर के बस गिरने के कारण उसके नीचे खड़ी तीन बाइक पूरी तरह चुर हो गई। लोगों ने बताया कि जैसे ही बस गिरती नजर आई तो लोग एकाएक भागने लगे। जिसकी बाइक या कार खड़ी थी। उसने वह वहीं छोड़ दी। घायलों में सुनील और दीपक निजी कंपनी में काम करते हैं। जबिक आसिफ छात्र हैं। सुनील की हालत गंभीर होने पर उन्हें एमएमजी अस्पताल से यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। आसिफ एमएमजी में भर्ती हैं। जबकि दीपक को एक अन्य निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.