Media24Media.com: दर्दनाक: दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 घायल

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला जौनपुर जिले का है, जहां दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के बाड़ी मस्जिद के पास मोहल्ला रोजा अर्जन में करीब साढ़े 11 बजे दो मंजिला कच्चा मकान ढह गया और इसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना का जानकारी मिलते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

हादसा कल रात को हुआ और घटना में पांच लोगों की मलबे में दबने के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए थे और रात में मकान अचानक ढह गया। मकान के मलबे में गयासुद्दीन, मोहम्मद असाउद्दीन , चांदनी ,हेरा मोहम्मद कैफ, शन्नो,स्नेहा, संजीदा ,मिस्बाह और अजीमुल्लाह दब गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया।

5 लोगों की मौत, 5 घायल

वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस सूचना पर जिला और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। जानकारी के मुताबिक मलबे में दबे पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने अजीमुल्लाह.मोहम्मद कैफ, संजीदा, मिश्बाह और मोहम्मद सैफ को मृत घोषित कर दिया है। जबकि पांच लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.