Media24Media.com: जमीन विवाद के चलते 6 साल के मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जमीन विवाद के चलते 6 साल के मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (West Singhbhum district of Jharkhand) का है, जहां जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। मरने वालों में पति, पत्नी, देवर और 6 साल का बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 


घटना हाट गम्हरिया इलाके की है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के बाद हत्यारों ने उनके शवों को गांव से कुछ दूर खेत में फेंक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन विवाद (land dispute) के चलते चारों की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है। हत्यारों ने 6 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा। घर के बड़े लोगों के साथ उसकी भी हत्या कर दी। मरने वालों में 26 साल के ओनामुनी खंडाईत, उनकी 22 साल की पत्नी मानी खंडाईत, 6 साल का बेटा मुगरू खंडाईत, 22 साल का भाई गोबरो खंडाईत शामिल है। 

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए खेत में पहुंचे तो उनकी नजर वहां पड़े शवों पर गई। ये नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि बदमाश देर रात को उनके घर में घुस गए थे। उसके बाद कुल्हाड़ी की मदद से सभी को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा कि आखिर चार लोगों की हत्या क्यों की गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.