Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी महानगरों में महीने में चौथी और हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल  (petrol diesel Rate hike) की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में (Petrol price) 33 से  37 पैसे और डीजल की कीमतों (Diesel price) में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल का भाव 104 रुपये 83 पैसे हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 100 रुपए 29 पैसे हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 101 रुपए 27 पैसे प्रति लीटर हो गया है। एक लीटर डीजल 96 रुपए 93 पैसे हो गई है। 


आज की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 103 रुपए 84 पैसे और डीजल की कीमत 92 रुपए 47 पैसे हो गई है। कल दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.54 पैसे का मिल रहा था। वहीं एक लीटर डीजल 92.12 रुपए का मिल रहा था। कोलकाता एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104 रुपए 52 पैसे और एक लीटर डीजल- 95 रुपए 58 पैसे है। कल कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.23 पैसे का मिल रहा था। वहीं एक लीटर डीजल 95.23 रुपए का मिल रहा था।

इस वजह से बढ़ रहे दाम

बीते साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर शुल्कों और उपकर में भारी बढ़ोतरी की थी। इससे सरकार के राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि हुई है। इस समय देश में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो चुका है। वहीं कई राज्यों में डीजल भी शतक लगा चुका है। लगातार चौथे दिन ईंधन की कीमतों में वृद्धि के साथ यह मूल्य वृद्धि का सबसे लंबा दौर है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने क्रमश 24 सितंबर और 28 सितंबर से डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया, जिसके साथ ही उससे पिछले कुछ समय से मूल्य वृद्धि पर लगी रोक समाप्त हो गई। तब से डीजल के दाम 3.80 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम करीब 2.70 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।

इस कारण बढ़ रहे  पेट्रोल और डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इसी का असर भारतीय बाजारों पर है। भारत ही नहीं दुनियाभर के बाजारों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पेट्रोल 7 साल में सबसे महंगा है। साल 2014 के बाद अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल के दाम बढ़कर 5 डॉलर के करीब पहुंच गए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि भारत और चीन जैसे बड़े देशों से डिमांड बरकरार है। वहीं सप्लाई उतनी बढ़ नहीं रही है। ओपेक देशों ने धीरे-धीरे कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की बात कहीं है।

RBI गवर्नर ने जताई चिंता

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मोनेट्री पॉलिसी समीक्षा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के अलावा कई अन्य मुद्दे हैं, जिन पर फैसला सरकार को करना है। सरकार और रिजर्व बैंक इन मुद्दों पर लगातार बातचीत करते रहते हैं। हम सरकार को समय-समय पर अपनी चिंता के बारे में बताते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक पेट्रोल और डीजल की बात है, हम इस मुद्दे पर चिंता जता चुके हैं। अब इस पर फैसला सरकार को करना है। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कह सकता।

इस तरह चेंक करें अपने शहर के दाम

दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ एक SMS भेजकर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आ जाएगा। इस मैसेज को करने के लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा। यहां चेक करें दाम https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.