Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है बढ़ोतरी की वजह

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी महानगरों में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल  (petrol diesel Rate hike) की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में (Petrol price) 35 पैसे और डीजल की कीमतों (Diesel price) में भी 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल का भाव 111 रुपए 77 पैसे हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 102 रुपए 52 पैसे हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 103 रुपए 01 पैसे प्रति लीटर हो गया है। एक लीटर डीजल  98 रुपए 92 पैसे हो गई है। 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक आज की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 105 रुपए 84 पैसे और डीजल की कीमत 94 रुपए 57 पैसे हो गई है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106 रुपए 43 पैसे और एक लीटर डीजल 97 रुपए 68 पैसे है।  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ये लगातार चौथा दिन है। इससे पहले 12 और 13 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल और डीजल का असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ रहा है। परिवहन के साथ साथ डीजल महंगा होने से सब्जी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के अन्य सामान भी महंगे हो रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने से सभी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। माल भाड़ा बढ़ने से चीजें आसमान का भाव छू रही हैं। गौरतलब है कि बीते साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर शुल्कों और उपकर में भारी बढ़ोतरी की थी। इससे सरकार के राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि हुई है।  

ज्यादातर शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार

देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है। जबकि डीजल की दरें मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 12 से ज्यादा राज्यों में 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं। स्थानीय करों और मालभाड़े के आधार पर विभिन्न राज्यों के बीच कीमतें अलग-अलग होती हैं। गौरतलब है कि पिछले साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर शुल्कों और उपकर में भारी बढ़ोतरी की थी। इससे सरकार के राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि हुई है। इस समय देश में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो चुका है। वहीं कई राज्यों में डीजल भी शतक लगा चुका है।

इस कारण बढ़ रहे  पेट्रोल और डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इसी का असर भारतीय बाजारों पर है। भारत ही नहीं दुनियाभर के बाजारों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पेट्रोल 7 साल में सबसे महंगा है। साल 2014 के बाद अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल के दाम बढ़कर 5 डॉलर के करीब पहुंच गए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि भारत और चीन जैसे बड़े देशों से डिमांड बरकरार है। वहीं सप्लाई उतनी बढ़ नहीं रही है। ओपेक देशों ने धीरे-धीरे कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की बात कहीं है।

हर दिन जारी होते हैं रेट्स

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी करती है। लेटेस्ट रेट्स के लिए आप एसएमएस के अलावा IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में (petrol diesel Rate hike) लगातार वृद्धि पर केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है, जिसको लेकर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि तेल की कीमतों में इजाफे में सरकार का कोई रोल नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करता है। उन्होंने तेल उत्पादक देशों को कृत्रिम रूप से कीमतों में बढ़ोतरी का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खेद हैं कि तेल उत्पादक देश उपभोक्ता देशों के हितों के बारे में नहीं सोच रहे हैं, इससे उपभोक्ता देशों को परेशानी हो रही है।

इस तरह चेंक करें अपने शहर के दाम

दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ एक SMS भेजकर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आ जाएगा। इस मैसेज को करने के लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा। यहां चेक करें दाम https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.