Media24Media.com: हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर यात्री बस, 17 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर यात्री बस, 17 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बाराबंकी जिले का है, जहां मंगलवार रात गोरखपुर से लुधियाना की ओर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 


ये भीषण हादसा बाराबंकी जिले में लखनऊ और अयोध्या नेशनल हाईवे पर कुरौली मोड़ के पास हुआ है। पुलिस के मुताबिक बस में 100 के करीब यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक 17 लोग घायल हुए है। हालांकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ये हुए गंभीर रूप से घायल

बस हादसे में घायल हुए लोगों में ओम हरी (उम्र 60), छेदीलाल (उम्र 50) कुशीनगर, सोनम (उम्र 30)  गोरखपुर, रवींद्र कुमार (उम्र 28)  बस्ती, विजय वर्मा (उम्र 34) बस्ती, धर्मेंद्र सिंह (उम्र 35) , गरहन (उम्र 55) और वालखिला (उम्र 50)  कुशीनगर, जुमराती (उम्र 55)  बिहार, कमरुद्दीन (उम्र 50)  बिहार, दिलशाद (उम्र 18) बिहार, उदया (उम्र 3)  गोरखपुर, दक्ष (उम्र 10) गोरखपुर, धर्मी (उम्र 80) गोरखपुर, उर्मिला (उम्र 45)  देवरिया, नरेंद्र कुमार शर्मा (उम्र 66)  हरियाणा, महेंद्र सिंह (उम्र 61) गोरखपुर शामिल है। जबकि ओम हरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया है। वहीं इलाज के बाद कई यात्रियों को दूसरी बस से लुधियाना के लिए रवाना कर दिया गया है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.