Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label UP की खबर. Show all posts
Showing posts with label UP की खबर. Show all posts

10 साल के मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार, अगवा कर आंख में ठोंकी कील

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश का है, जहां कानपुर में 10 साल के मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार किया गया है। जानकारी के मुताबिक नर्वल के सकट बेहटा गांव में घर से खेलने निकले मासूम को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया। हैवानों ने मासूम की आंख में 5 इंच की कील ठोंक दी और गुदाद्वार में डंडा डाल दिया। घटना के कारण गांव में जातीय तनाव का माहौल बना हुआ है।

इधर पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। SP आउटर अजीत कुमार सिन्हा का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। राज मिस्त्री महेंद्र कोरी का 10 साल का बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ रहा था। मासूम सोमवार दोपहर को घर से बाहर टायर लेकर खेलने निकला था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। मंगलवार दोपहर को घर से 400 मीटर दूर गांव के ही रामेंद्र मिश्रा के सरसों के खेत में उसका नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला।

तंत्र-मंत्र की ओर इशारा: पुलिस

सूचना मिलते ही नर्वल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एक्सपर्ट ने बताया कि बच्चे की आंख से करीब 5 इंच लंबी कील मिली है। पूरे चेहरे को सिगरेट से दागा गया है। इतना ही नहीं उसके गुदाद्वार में डंडा भी डाला गया है। शव के पास पड़े मिले डंडे में मल और खून लगा हुआ था। इसके साथ ही पूरे शरीर पर चोट और खरोंच के निशान हैं। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या तंत्र मंत्र या फिर कुकर्म करने के बाद की गई है। उसके शरीर पर मिले जख्म हैवानियत और तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने गांव में किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। SP आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में 4 टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी के साथ ही सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत चार टीम अलग-अलग एंगल पर जांच करके हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही सीओ सदर ऋषि केश यादव की निगरानी में खुलासे की कोशिश की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर यात्री बस, 17 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बाराबंकी जिले का है, जहां मंगलवार रात गोरखपुर से लुधियाना की ओर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 


ये भीषण हादसा बाराबंकी जिले में लखनऊ और अयोध्या नेशनल हाईवे पर कुरौली मोड़ के पास हुआ है। पुलिस के मुताबिक बस में 100 के करीब यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक 17 लोग घायल हुए है। हालांकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ये हुए गंभीर रूप से घायल

बस हादसे में घायल हुए लोगों में ओम हरी (उम्र 60), छेदीलाल (उम्र 50) कुशीनगर, सोनम (उम्र 30)  गोरखपुर, रवींद्र कुमार (उम्र 28)  बस्ती, विजय वर्मा (उम्र 34) बस्ती, धर्मेंद्र सिंह (उम्र 35) , गरहन (उम्र 55) और वालखिला (उम्र 50)  कुशीनगर, जुमराती (उम्र 55)  बिहार, कमरुद्दीन (उम्र 50)  बिहार, दिलशाद (उम्र 18) बिहार, उदया (उम्र 3)  गोरखपुर, दक्ष (उम्र 10) गोरखपुर, धर्मी (उम्र 80) गोरखपुर, उर्मिला (उम्र 45)  देवरिया, नरेंद्र कुमार शर्मा (उम्र 66)  हरियाणा, महेंद्र सिंह (उम्र 61) गोरखपुर शामिल है। जबकि ओम हरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया है। वहीं इलाज के बाद कई यात्रियों को दूसरी बस से लुधियाना के लिए रवाना कर दिया गया है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.