Media24Media.com: दर्दनाक: हाइवा की चपेट में आने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत, तीजा मानाने जा रहा था परिवार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: हाइवा की चपेट में आने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत, तीजा मानाने जा रहा था परिवार

Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क हादसों की कई खबरें सामने आती रहती है। वहीं इन हादसों में रोजाना 100 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले का है, जहां तीजा मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दरअसल, पत्नी अपने पति और 2 बच्चों के साथ बाइक में मायके जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी और बेटे की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही छावनी CSP समेत जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 


छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि कोहका निवासी अनिल सिन्ह अपनी पत्नी भारतीय सिन्हा, बेटे आयुषी और बेटी निक्की के साथ बेमेतरा जा रहे थे। पत्नी को उसके मायके तीजा  मनाने के लिए नंदनी रूट से छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 


सड़क हादसे  में मरने वालों में अनिल सिंहा (33 साल), पत्नी भारती सिन्हा (28 साल) और बेटा आयुष सिन्हा (6 साल) शामिल है। जबकि बेटी निक्की सिन्हा (2 वर्ष) की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है। वहीं तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.