Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 30 September 2021: धनु राशि वाले जल्दबाजी में ना ले फैसला, वृश्चिक, वृषभ और सिंह समेत इन राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ

आज का राशिफल (Horoscope  30 September 2021)

हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के मुताबिक उनके जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज  30 सितंबर (Horoscope 30 September 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के मुताबिक आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 30 September 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

मेष राशि - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ. (Aries today horoscope)

सामान्य रूप से आज के दिन विशेष उपयोगी सिद्ध नहीं होगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। व्यस्तता एवं परेशानियां उत्पन्न होगी। आशा के अनुरूप कार्य सफलता नहीं मिलेगी। व्यापार एवं राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।राजनेता, सुरक्षा, प्लानिंग, वर्ग हेतु, यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ, महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विचार-विमर्श, या विवादास्पद मामलों मे सुझाव, उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा।

वृष राशि -  ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो. (Taurus today horoscope)

व्यापार में सफलता के उत्तम योग हैं। मनोबल अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों की प्रगति से संतुष्ट होंगे। नए कार्य और निर्णय के लिए उत्तम दिन है। महत्वपूर्ण क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। विवाद और मुकदमें में विजय होगी। प्रयासों के परिणाम सुखद रहेंगे।

मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह. (Gemini today horoscope)

नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन तथा सुखद स्थितियां आनंदित करेंगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। परिवारिक चिंता एवं कष्ट रहेगा रहेंगे। आशा के अनुरूप कार्य सरलता से पूर्ण नहीं होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। रोजगार में स्थिति सामान्य रहेगी। अति उत्साह से कोई भी कार्य करना आज के दिन उचित नहीं रहेगा।

कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो. (Cancer today horoscope)

नए कार्य में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी। राजनीतिक और सामाजिक वर्ग के लिए या जनप्रतिनिधि अथवा कंपनी प्रतिनिधि  के लिए विशेष दिन है। लंबी यात्रा स्थगित रखना उचित होगा। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख यथेष्ट है। नए निर्णय करना उचित रहेगा या नए कार्य हाथ में लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि  - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे. (Leo today horoscope)

सामान्य रूप से विजय और सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए विशेष प्रयास करना होंगे। यात्रा के योग प्रबल है। आकस्मिक खर्च की प्रस्तुति बन सकती है। अनावश्यक विवाद से बचने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन यह सुझाव देने से बचें। शारीरिक कष्ट में वृद्धि होगी या कार्य की अधिकता के कारण, दैनिक दिनचर्या मैं कठिनाई उत्पन्न होगी।

कन्या राशि - टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो. (Virgo today horoscope)

प्रत्येक दृष्टि से सफलता के योग हैं। राजनीति और सामाजिक वर्ग के लिए श्रेष्ठ दिन सिद्ध होगा। महत्वपूर्ण विवाद में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ की स्थिति श्रेष्ठ रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा या उपहार के सुयोग भी बनते हैं। नए निर्णय या नए दायित्व लेने के लिए उत्तम दिन है। रोजगार के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते. (Libra today horoscope)

दैनिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। कार्य की प्रगति से प्रसन्नता होगी। उच्च अधिकारी वर्ग पर अच्छा प्रभाव रहेगा। बड़ों की कृपा मिलेगी। पद प्रतिष्ठा और अधिकार का भरपूर प्रयोग कर सकते हैं। यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य शुरू किए जा सकते हैं। उदर कष्ट संभव है। रोजगार,व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है। विवादास्पद मामलों मे प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे। 

वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.  (Scorpio today horoscope)

परिवार के सदस्यों के कारण आकस्मिक वाद विवाद की स्थिति बनेगी। प्रत्येक कार्य में आशा के विपरीत रुकावट है दिखाई देगी। निर्णय करने के लिए विशेष उपयोगी दिन नहीं है। कोशिश करते रहने के परिणाम निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी दिन सामान्य है। 

धनु राशि -  ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.  (Sagittarius today horoscope)

परिवार के सदस्यों के कारण आकस्मिक वाद विवाद की स्थिति बनेगी। प्रत्येक कार्य में आशा के विपरीत रुकावट है दिखाई देगी। निर्णय करने के लिए विशेष उपयोगी दिन नहीं है। कोशिश करते रहने के परिणाम निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी दिन सामान्य है।

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी. (Capricorn today horoscope) 

आर्थिक रूप से दिन उत्तम व्यतीत होगा। आपकी यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलना होगा। दांपत्य सुख उत्तम रहेगा। मित्रों मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध बढ़ेंगे। नए कार्य आदि के लिए उत्तम दिन है। यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक या जनहित के कार्यों से जुड़े वर्ग के लिए विशेष उपयोगी दिन है। मीटिंग आदि के लिए भी अच्छे अवसर एवं सफलता की संभावनाएं हैं। 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द. (Aquarius today horoscope)

विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। प्रतिकूल स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। आशा के अनुरूप सफलताएं मिलेंगी। अच्छा समय का भरपूर उपयोग किया जाना उचित होगा। उदर कष्ट संभव है। मनोबल ऊंचा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है। 

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची. (Pisces today horoscope)

परिवार के छोटो से अनावश्यक मतभेद की स्थिति बन सकती है। विवाद और विरोध की स्थिति से बचने का प्रयास करें। संतान पक्ष की ओर से चिंता होगी। व्यय आदि की संभावनाएं भी प्रबल है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्या के लिए या ज्ञान के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक रूप से कमजोर स्थितियां रहेंगी। नए कार्यों को हाथ में लेने से बचना उचित होगा एवं यात्रा को स्थगित रखना उपयोगी सिद्ध होगा।

सफलता के लिए-नक्षत्र कृत अरिष्ट नाशक मंत्र

पौराणिक मंत्र :
अदितीः पीतवर्णाश्च स्त्रुवाक्षकमण्डलून।
दधाना शुभदा मे स्यात पुनर्वसु कृतारव्या।।
नक्षत्र देवता मंत्र :-
अ) ॐ आदित्यै नमः।
आ)ॐ आदितये नमः।
वेद मंत्र :
ॐ अदितिद्योरदितिरन्तरिक्षमदिति र्माता: स पिता स पुत्र:
विश्वेदेवा अदिति: पंचजना अदितिजातम अदितिर्रजनित्वम।
ॐ आदित्याय नम:। आदित्याय नमः। सुरक्षा हेतु।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.