Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

क्राइम न्यूज: अवैध संबंध के चलते खूनी संघर्ष, पति, पत्नी और प्रेमी की हुई मौत, बेटी घायल

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi capital of Jharkhand) के खलारी इलाके का है, जहां खूनी संघर्ष में एक CCL कर्मी समेत 3 लोगों की जान चली गई। खलारी थाना क्षेत्र के मोहन नगर में अवैध संबंध के चलते पति, पत्नी और प्रेमी की मौत हो गई है। वहीं दंपती की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि भतीजी सदमे में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


जानकारी के मुताबिक मोहन नगर के रहने वाले देव प्रसाद मेहर की पत्नी का वहीं के एक युवक प्रकाश नोनिया के साथ अवैध संबंध था। मंगलवार रात देव प्रसाद अपने परिवार के साथ घर में थे, तभी नशे में धुत प्रकाश नोनिया देव प्रसाद के घर घुस गया। इस दौरान उसके हाथ में चाकू था। घर में घुसने के बाद उसकी देव प्रसाद से नोकझोक हुई, जिस पर उसने देव प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया। तभी बचाने के लिए उनकी बेटी बीच में आ गई। इस दौरान चाकू उसकी आंख में लग गई। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गई। बेटी को घायल देख देव प्रसाद ने घर में पड़ी लाठी उठाई और प्रकाश पर हमला कर दिया। तभी देव प्रसाद की पत्नी भी बीच में आग गई।

इलाज के दौरान हुई देव प्रसाद की मौत

इस मारपीट में उसको भी गंभीर चोट आई। इस बीच देव प्रसाद ने प्रकाश नोनिया को लाठी से बुरी तरह से पीटा। इस दौरान ज्यादा खून बहने के कारण कौशल्या देवी और प्रकाश नोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल देव प्रसाद और उसकी बेटी को डकरा CCL अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां देव प्रसाद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

अवैध संबंध बनी मौत की वजह

वहीं घायल लड़की को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रकाश नोनिया का संबंध पूर्व से ही CCL कर्मी देव प्रसाद की पत्नी कौशल्या देवी से था। उसका लगातार आना-जाना था। मंगलवार को देव प्रसाद घर पर ही था, जब वह आ गया, जिसके बाद ये वारदात घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.