Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 20 September 2021: मीन और मेष राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल (Horoscope  20 September 2021)

हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के मुताबिक उनके जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज  19 सितंबर (Horoscope 20 September 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के मुताबिक आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 20 September 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 


मेष राशि - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ. (Aries today horoscope)

कल की तुलना में आज आपका दिन विशेष उत्तम सिद्ध होगा। महीने के प्रमुख दिनों में आज का दिन सिद्ध हो सकता है। जनसंपर्क से संबंधित सभी क्षेत्र में जुड़े लोगों को विशेष सफलताके योग हैं। व्यापारिक लाभ उत्तम रहेगा। रोजगार में अनुकूल स्थितियां या काम की कमी से सुख सुविधा आराम प्राप्त होगा। परिचितों से सहयोग मिलेगा। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी।

वृष राशि -  ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो. (Taurus today horoscope)

 सामाजिक कार्यकर्ताओं व समाजसेवी वर्ग के लिए उपलब्धि का दिन है। शासन की ओर से अनुकूल स्थितियां रहेंगी। प्रशासनिक वर्ग के लिए विशेष सफलता का सहयोग है ।विद्या एवं रोजगार क्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। आज के दिन का भरपूर प्रयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। किसी भी प्रकार के नए कार्य या लंबी यात्रा का सुझाव देना उचित नहीं होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। कल से भी  आज का दिन अधिक उत्तम व्यतीत होगा। अपेक्षा अनुरुप  कार्य अधिक सरलता से पूर्ण होंगे। राजनीति वर्ग को  विशेष सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह. (Gemini today horoscope)

कार्य की प्रगति मन के अनुकूल होगी। पारिवारिक सुख में बाधा रहेगी। परिचितों से सहयोग मिलेगा। मित्र अपने दिए हुए वचन को पूरा नहीं कर सकेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। रोजगार में के उल्लेखनीय बात नहीं है। कार्य की अधिकता भी हो सकती है। धन का विनियोजन संभव है। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रयासों के परिणाम देर में ही सही परंतु आप के पक्ष में ही होंगे। यात्रा या विपणन की सफलता संदिग्ध है, विवाद से बचे। 

कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो. (Cancer today horoscope)

तुलनात्मक रूप से पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। कार्य होते होते रुक जाएंगे ।यात्रा योग प्रबल है। कार्य की अधिकता से परेशानी होगी। व्यवहार की त्रुटि से अनपेक्षित स्थिति बन सकती है। समय पर भोजन आदि प्राप्त होना भी कठिन है। रोजगार एवं राजनीति में प्रत्येक कार्य सूझबूझ के बाद ही करना उचित होगा। प्रत्येक कार्य में बाधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना उचित होगा। यात्रा को स्थगित रखें।

सिंह राशि  - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे. (Leo today horoscope)

प्रतिकूल परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। विरोधी वर्ग नतमस्तक होगा। उदर कष्ट संभव है। भागदौड़ रहेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए अच्छा दिन है। वाद विवाद में विजय प्राप्त होगी। कंसल्टेंसी या सुझाव देने के लिए उत्तम दिन है। नई योजना प्रारंभ की जा सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कन्या राशि - टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो. (Virgo today horoscope)

यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति हो सकती है। धन की प्राप्ति योग हैं। प्रयास एवं कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपकी रुचि के अनुसार भोजन के संयोग बनेगे। प्रेम या दाम्पत्य सुख उत्तम है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया, हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा।

तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते. (Libra today horoscope)

पारिवारिक सुख में कमी होगी। दांपत्य साथी की ओर से अनावश्यक परेशानियां पैदा की जाएंगी, वाद विवाद की स्थिति से बचें। कोई अपने दिए हुए प्रॉमिस को पूरा नहीं कर सकेगा। नए कार्य या उत्तरदायित्व लेने से बचना चाहिए। रोजगार में किसी भी प्रकार की जोखिम लेना उचित नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण प्रपत्र या पत्र पर हस्ताक्षर से पहले सूक्ष्म करना, अध्ययन भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। संतान पक्ष की ओर से चिंता या दायित्व बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.  (Scorpio today horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। मानसिक कष्ट की भी संभावना है। अहम को चोट लगेगी। आपके साथ अच्छा व्यवहार होने की संभावना कम है। वाद विवाद की स्थितियां निर्मित होंगी। मानसिक एवं शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में विशेष ध्यान रखें या संभव हो तो स्थगित रखें। नई विचार या योजना की पहल ना करना ही अच्छा सिद्ध होगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में कष्ट की संभावनाएं हैं। नई विचार या योजना की पहल ना करना ही अच्छा सिद्ध होगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में  कष्ट की संभावनाएं हैं।

धनु राशि -  ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.  (Sagittarius today horoscope)

कार्य के लिए किए गए प्रयास से प्रसिद्धि मिलेगी। आप के निर्णय सराहे जाएंगे। भाइयों या नौकरों यह अथवा कनिष्ठ वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आराम की स्थिति बनेगी। मनोबल अच्छा रहेगा। विजय और पराक्रम आपके साथ रहेंगे। कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य साथ देगा। आज का काम आज ही निपटाना उचित होगा।

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी. (Capricorn today horoscope) 

खर्च की योजना बनेगी। अथवा धन का निवेश होगा। मार्केटिंग शॉपिंग की सूची बनेगी। भागदौड़ या कार्य के अधिकता रहेगी। परिवार का दायित्व बढ़ेगा या परिवार के कार्यों में अधिक समय देना होगा। परिवार के सदस्यों की ओर से चिंता की स्थिति रहेगी। बाद में विबाद में ना पड़े। संतान एवं परिवार के सदस्य आलोचना या टीका टिप्पणी भी कर सकते हैं। रोजगार में अधिकारी वर्ग की आप्रसन्नता भी सामने आ सकती है। राजनीति एवं जनप्रतिनिधियों के लिए सफल दिन नहीं है।

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द. (Aquarius today horoscope)

कल की तुलना में आज का दिन और भी अच्छा व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण समाचार प्रसन्नता वर्धक रहेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी ।व्यापारिक लाभ होगा। रोजगार में उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे। कनिष्ठ वर्ग पूर्ण सहयोग करेगा। कार्य की योजना बनाकर उसको निपटाना अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर अधिक है। नए अनुबंध या नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। विद्या के क्षेत्र में श्रेष्ठ सफलता के सुयोग हैं।

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची. (Pisces today horoscope)

कल की तुलना में आज का दिन और भी विघ्न बाधा या परेशानी का सिद्ध हो सकता है। कार्यों की प्रगति रुक जाएगी। परामर्श-निष्क्रिय, मौन रहकर पठन, चिंतन पुजा पाठ मे दिन व्यतीत करना श्रेष्ठ उपाय होगा। अपेक्षा के अनुकूल की कोई भी कार्य होना कठिन प्रतीत होता है। यात्रा सुझाव मार्केटिंग शॉपिंग आदि नहीं करना उचित नहीं होगा। वाद विवाद से बचें। ऐसी स्थितियां उत्पन्न होंगी जिन पर जिन पर आप नियंत्रण नहीं कर सकेंगे। किसी प्रकार के नए काम या उत्तरदायित्व नहीं लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।व्यापारिक लाभ सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य या नेत्र के कारण कष्ट भी संभव है। मित्रों परिचितों के कारण कार्य में रूकावट या विलंब होगा।

नक्षत्र  सुख बाधा और नक्षत्र देवता की कृपा के उपाय :

वेद मंत्र  पुर्वा भाद्रपद : 

ॐ उतनाहिर्वुधन्य: श्रृणोत्वज एकपापृथिवी समुद्र: विश्वेदेवा ॠता वृधो हुवाना स्तुतामंत्रा कविशस्ता अवन्तु।

ॐ अजैकपदे नम:।

पौराणिक मंत्र :

शिरसा महजं वंदे ध्येकपादं तमोपहम् l

मुदे प्रोष्ठपदेवानं सर्वदेवनमस्कृतम् ll

नक्षत्र देवता मंत्र : ॐ अजैकपदे नमःl

नक्षत्र मंत्र : ॐ पुर्वाप्रोष्ठपद्भ्यां नमःl


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.