Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

20 गांवों में होगी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, 20 करोड़ 87 लाख के विभिन्न कार्यों की मिली स्वीकृति

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल  के लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुंगेली जिले के 20 गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए नलजल योजनाएं स्वीकृत की गई है।  मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग ऑनलाइन निविदाओं, निविदाओं की अद्यतन स्थिति, पाइप लाइन के माध्यम से हर घर जल और उपलब्ध पेयजल स्त्रोतों से जल नमूनों के परीक्षण  के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। 

उन्होंने एकल ग्राम योजना के तहत जिले के 20 गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने के लिए 20 करोड़ 87 लाख 36 हजार रूपये के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया । इनमें लोरमी विकासखंड  के सारईपतेरा गांव के लिए 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार, तेलीयापुरान गांव के लिए 1 करोड़ 71 लाख 24 हजार, देवरहट के लिए 1 करोड़ 49 लाख 30 हजार, चंदली महंत के लिए 1 करोड़ 38 लाख 34 हजार,  भालूखोंधरा के लिए 1 करोड़ 38 लाख 28 हजार,  सेमरसल के लिए 1 करोड़ 32 लाख 01 हजार, ग्राम पैजनिया के लिए 1 करोड़ 31 लाख 10 हजार के कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।  

इन कार्यों की मिली स्वीकृति

इसी तरह तुलसाघाट के लिए 1 करोड़ 24 लाख 89 हजार, ग्राम लालपुरकला के लिए 1 करोड़ 11 लाख 83 हजार, ग्राम मसना के लिए 1 करोड़ 09 लाख 80 हजार, ग्राम बुधवारा के लिए 1 करोड़ 03 लाख 55 हजार, ग्राम हरदी खेकतरा के लिए 99 लाख 83 हजार, ग्राम नवागांव जैत के लिए 99 लाख 33 हजार, ग्राम मसनी के लिए 96 लाख 71 हजार, ग्राम फलवारी एफ के लिए 80 लाख 22 हजार और पथरिया विकासखंड के ग्राम परसदा के लिए 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार रूपये के कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। 

बैठक में ये रहे उपस्थित

वहीं समूह जल प्रदाय योजना के तहत विकासखंड मुंगेली के ग्राम देवरी के लिए 1 करोड़ 11 लाख 32 हजार रूपये के कार्यों के  प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता और जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव संजीव बृजपुरिया ने जल जीवन मिशन के  कार्यों की प्रगति और इनमें हुए व्यय की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला जल और स्वच्छता मिशन की सदस्यगण उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.