महासमुंद। जिले में हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। लगातार हाथी-मानव द्वंद ने जनसामान्य को चिंतित कर दिया है। हाथी के हमले से हो रही जनहानि को देखते हुए ग्राम लाफिनकला निवासी नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल के संयोजन में एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनजागरण के माध्यम से जनमानस को हाथियों के हमले से बचाने की दिशा में यह अनूठा प्रयास है।
पटेल मरार समाज के युवाओं ने हाथियों से इंसान की जान बचने के विभिन्न उपायों पर चिंतन किया। इसी कड़ी में आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। 24 से 30 सितंबर तक पोर्टल खुला रहेगा। संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में रायपुर, महासमुन्द, धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले के निवासी भाग ले सकेंगे। अधिक से अधिक लोग इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेकर हाथियों के हमले से बचने और हाथी भगाने के तकनीक और तौर तरीके के साथ ही अपनी सामान्य ज्ञान बढ़ा सकेंगे।
मीडिया24मीडिया है आयोजन में मीडिया पार्टनर
इस प्रश्नोत्तरी की परिकल्पना और प्रश्नों के संकलन में शिक्षक महेंद्र पटेल की अहम भूमिका है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों, हाथी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इसकी परिकल्पना किया है। प्रश्नों के संकलन में विशेष सहयोग और मार्गदर्शन वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू का है। ऑनलाइन खबरों के प्रकाशक छत्तीसगढ़ (भारत) का सबसे विश्वसनीय डिजिटल मीडिया वेबसाइट www.media24media.com इस आयोजन में मीडिया पार्टनर है।
25 वैकल्पिक प्रश्नों का देना होगा जवाब
प्रतियोगिता में हाथियों से संबंधित 25 वैकल्पिक प्रश्न हैं। जिसका link दिया गया है। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन ड्रा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन कर नगद ईनाम व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसमें आयु बंधन नहीं है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी। पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नम्बर और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से पुरस्कार का चयन
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी घर बैठे भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन जवाब देकर विजेता बन सकते हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये पप्पू पटेल नगर पंचायत उपाध्यक्ष तुमगांव, द्वितीय पुरस्कार मनोहर डीजे साउंड सर्विस के संचालक मनोहर पटेल के सौजन्य से 2100 रुपए और तृतीय पुरस्कार भाजपा मीडिया प्रभारी तुमगांव-सिरपुर मंडल डोमार पटेल के सौजन्य से 1100 रुपए नगद प्रदान किया जाएगा। इसमें पटेल समाज के रायपुर जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल अभनपुर द्वारा एक हजार रुपये का विशेष सहयोग समाहित है। प्रतियोगिता में एक से अधिक लोगों का समान अंक आने पर ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से पुरस्कार का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। परिणाम की घोषणा एक अक्टूबर को किया जाना और पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रस्तावित है।
पढ़ते रहिए मीडिया24मीडिया के ताजा अपडेट
ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत कुमार साहू करेंगे। मीडिया पार्टनर मीडिया24मीडिया द्वारा प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। विस्तृत जानकारी 'खास खबर-एक इतिहास' के लिए पढ़ते रहिए मीडिया24मीडिया के ताजा अपडेट।
"हांथी मानव द्वंद प्रश्नोत्तरी-जनजागरण प्रतियोगिता 2021 के नियम-शर्तें"
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
- हाथियों से बचाव और जनमानस को सचेत करने के उद्देश्य से पटेल समाज के युवाओं द्वारा यह अनूठा प्रयास किया जा रहा है।
- इन 25 आसान प्रश्नों का घर बैठे ऑनलाइन उत्तर देकर जीत सकते हैं 3100 रुपये तक नगद पुरस्कार। साथ ही मिलेगा आकर्षक प्रशस्ति पत्र।
- प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व व्यक्तिगत प्रोफाइल की जानकारी ऑनलाइन भरना होगा।
- 25 प्रश्न हाथियों से संबंधित हैं।सभी प्रश्नों में चार विकल्प दिया गया है। जिसमें से एक सही विकल्प चुनना है।
- सभी प्रतिभागियों को आकर्षक ई- सर्टीफिकेट मिलेगा।
- प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3100 , 2100 एवं 1100 रुपये का नगद पुरस्कार गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को आरंग (रायपुर) में आयोजित एक समारोह में ससम्मान प्रदान किया जाएगा।
- हाथी से बचने जनजागरण कार्यक्रम 24/09/2021 को प्रातः 9:00 बजे से 30/9/2021 की मध्य रात्रि 12 बजे तक सप्ताह भर चलेगा। इसके बाद प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगा