Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BREAKING: नदी में गिरी SECL कर्मचारियों से भरी बस, 40 से ज्यादा घायल, कुछ कर्मचारियों के लापता होने की खबर

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां SECL कर्मचारियों से भरी बस नदी में जा गिरी। इस बस में 50 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। सभी कर्मचारी बस में सवार होकर SECL भटगांव महान 2 खदान जाने के लिए निकले थे, जिसमें 2 से 3 कर्मचारियों के पानी में बहने की खबर मिल रही है।


जानकारी के मुताबिक SECL भटगांव के कर्मचारियों को खदान ले जाने वाली बस पलट गई, जिसमें 50 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। बोझा खड़गांव मार्ग के पुलिया में बस पटल गई। नदी में एक दो कर्मचारियों के बहने की सूचना मिल रही है। लगभग 40 से ज्यादा घायल हो गए हैं। सभी घायलों को SECL भटगांव अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.