Media24Media.com: कोचिंग जाते समय पैर फिसलने गड्ढे में डूबे 3 बच्चे, तीनों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोचिंग जाते समय पैर फिसलने गड्ढे में डूबे 3 बच्चे, तीनों की मौत

Document Thumbnail

बिहार के पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां के चिरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को 3 बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहे थे। इसी बीच तीनों का पैर गड्ढे के पास फिसल गया और वो पानी भरे गड्ढे में गिर गए। बच्चों के डूबने का पता तब चला जब ग्रामीण इस रास्ते से होकर गुजर रहे थे, तो उन्होंने पानी भरे गड्ढे में शव को देखा और शोर मचाने लगे इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों शव को पानी से बाहर निकाला। 


मृतकों की पहचान अहिरौलिया गांव के रहने वाले हरेंद्र दास की बेटी करीना कुमारी ( उम्र 9), मठकोलासी गांव के छठू दास की बेटी शनि कुमारी (उम्र 8) और मठकोलासी गांव के भोला पंडित के बेटे अभिनंदन कुमार ( उम्र 7) के रूप में हुई है। तीनों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

दाह संस्कार के लिए गए युवक की मौत

वहीं पूर्णिया में बुधवार को दाहसंस्कार करने के बाद नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव गुरुवार को मिला। बताया जा रहा है कि कसबा थाना क्षेत्र के मदारघाट कोसी धार में बुधवार को धार में एक व्यक्ति डूबकर गायब हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस और NDRF की टीम ने पहुंचकर डूबे हुए व्यक्ति की तलाश करनी शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद गुरुवार को मृतक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कसबा बालू टोला वार्ड 9 के रहने वाले विकास पासवान के रूप में हुई है।

गुरुवार को बरामद हुआ शव 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है। विकास गांव की ही एक महिला की मौत के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए कोसी धार के पास गया था। जहां शव जलाने के बाद विकास और तीन लोग नदी में नहाने गए थे। जिसके बाद वो गहरे पानी में डूबने लगे। तीन लोगों को तो किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन विकास गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया, जिसके बाद गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया।

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत

बता दें कि 5 सितंबर को राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ क्षेत्र में तालाब में नहाने गए एक ही परिवार 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। पानी के बाहर खड़े अन्य बच्चों ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी, जिस पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पांचों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और सभी बच्चों को मंगलवाड़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 

नहाने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र के एक तालाब में 8 बच्चे नहाने के लिए रविवार सुबह निकले थे, जिनमें से दो बच्चे तालाब में नहीं उतरे। वहीं मंगलवाड़ के सूरज ( उम्र 12) का पैर स्लिप होने पर वो भी तालाब से बाहर निकल गया। जबकि मंगलवाड़ के भावेश (उम्र 10), चंद्रशेखर (उम्र 12), सुमित (उम्र 12), प्रिंस (उम्र 8) और इंदौरा के हरीश (उम्र 8) नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से बच्चे डूबने लगे, जिन्हें डूबते देख बाहर खड़े बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिन्होंने पहुंचकर पांचों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.