Media24Media.com: कार और बस में भिड़ंत, दर्शन के लिए जा रहे 2 आरक्षकों की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कार और बस में भिड़ंत, दर्शन के लिए जा रहे 2 आरक्षकों की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे दिन-ब-दिन (Road accident increased in india)बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का है, जहां के केनापारा में यात्री बस और बोलेरो में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 आरक्षकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा करंजी चौकी के केनापारा अंधा मोड़ में हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक करंजी चौकी क्षेत्र से बोलेरो में सवार होकर 2 आरक्षक और उसके 4 दोस्त खोपा धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में आनंद कंपनी की यात्री बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो में सवार 2 आरक्षकों की मौत हो गई। अंबिकापुर महिला सेल में पदस्थ आरक्षक राजकुमार राजवाड़े और एसपी ऑफिस में पदस्थ पितांबर राजवाड़े ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा पप्पू राजवाड़े और भोला राजवाड़े समेत 4 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

जांच में जुटी पुलिस

सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में रेफर किया गया है। हालांकि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर इकठ्ठा हो गए। करंजी चौकी प्रभारी को फोन पर सूचना दी गई। सूचना देने पर तत्काल करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अपने निजी वाहन में घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.