Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, जिसमें इस साल का पासिंग परसेंटेज 99.04 रहा है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन 12वीं कक्षा के नतीजों की तरह और पिछले साल के नतीजों की तरह ही लड़कों से बेहतर रहा है। इस साल लड़कियों की पास परसेंटेज 99.24% रही। वहीं लड़कों की 98.89% रही यानि लड़कियां 0.35 प्रतिशत से लड़कों से आगे रहीं हैं।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के 21.5 लाख छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल 20 लाख 97 हजार 128 छात्रों ने CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इन छात्रों में से 20 लाख 76 हजार 997 पास हुए हैं। ओवरऑल पासिंग प्रतिशत इस साल 99.4 रहा है।

लड़िकयों ने फिर मारी बाजी

इस साल भी लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। CBSE कक्षा 10 परिणाम 2021 में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.89  और लड़कों का 99.24 प्रतिशत है। इस साल केंद्रीय विद्यालयों का  12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा था। वहीं केंद्रीय विद्यालय 10वीं कक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है।

त्रिवेंद्रम की परफॉर्मेंस सबसे अच्छा

इस साल CBSE के दसवीं के नतीजों में सबसे ऊपर त्रिवेंद्रम रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर बेंगलुरु है। वहीं तीसरे स्थान पर चेन्नई,  चौथे पर पुणे और पांचवे नंबर पर अजमेर रहा है। इसके बाद नंबर पासिंग परसेंटेज के आधार पर पटना, भुवनेश्वर, भोपाल, छत्तीसगढ़, देहरादून, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली पश्चिम, दिल्ली पूर्व और गुवाहाटी रहे हैं।

16 हजार से ज्यादा छात्रों के परिणाम पेंडिंग

CBSE 10वी बोर्ड कक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि 16 हजार 639 छात्रों के नतीजे अभी भी पेंडिंग हैं। जल्द ही इन स्टूडेंट्स के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।

बीते साल भी लड़कियों ने मारी थी बाजी

बता दें कि बीते साल भी CBSE कक्षा 10वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.31% रहा था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.14% रहा था।


पंजाब: CBSE की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद लुधियाना के छात्र-छात्राओं ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। एक छात्र ने बताया, "मेरे 96% आए हैं और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।" https://t.co/6bshYciuN0 


 छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट– digilocker.gov.in  पर भी रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं। इस साल कोरोना की वजह से बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। इस साल बिना परीक्षा के पिछली कक्षाओं में छात्रों की परफॉर्मेंस के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है।

इस तरह चेक करें CBSE के रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइड में जाने के बाद होम पेज पर कक्षा 10 के परिणाम का लिंक नजर आएगा।
  • इसके बाद दसवीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर अपने रोल नंबर के साथ लॉगिन करें।
  • स्कोरकार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।


CBSE 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है। स्टूडेंट्स यहां भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

डिजिलॉकर पर इस तरह चेक करें CBSE 10वीं परिणाम


  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • 'एजुकेशन' सेक्शन के अंडर, 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' पर क्लिक करें।
  • कक्षा 10 पासिंग सर्टिफिकेट या कक्षा 10 की मार्कशीट सेलेक्ट करें।
  • CBSE कक्षा 10 परिणाम 2021 एक्सेस करने के लिए CBSE के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का यूज करके लॉगिन करें।
  • इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.