Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बीते हफ्ते संक्रमण की औसत दर 0.42 प्रतिशत रही, 29 और 31 जुलाई को एक भी मौत नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बीते हफ्ते संक्रमण की औसत दर 0.42 प्रतिशत रही, 29 और 31 जुलाई को एक भी मौत नहीं

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और घटकर 29 जुलाई की स्थिति में 0.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 29 जुलाई को प्रदेश भर में हुए 40 हजार 501 सैंपलों की जांच में 130 लोग पॉजिटिव पाए गए। 29 जुलाई को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 2086 है।  


बीते हफ्ते 23 जुलाई से 29 जुलाई के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.42 प्रतिशत रही है। इस दौरान संक्रमण की दर 23 जुलाई को 0.39 प्रतिशत, 24 जुलाई को 0.46 प्रतिशत, 25 जुलाई को 0.5 प्रतिशत, 26 जुलाई को 0.51 प्रतिशत, 27 जुलाई को 0.33 प्रतिशत, 28 जुलाई को 0.45 प्रतिशत और 29 जुलाई को 0.32 प्रतिशत रही है। बीते हफ्ते प्रदेश भर में कोविड-19 से कुल 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें कोमोरबिडिटी वाले 9 मरीज भी शामिल हैं। बीते हफ्ते प्रदेश भर में कुल दो लाख 43 हजार 063 सैंपलों की जांच में 1018 कोरोना संक्रमित पाए गए।

रायपुर में अब तक साढ़े 14 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन 

रायपुर जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत अब तक करीब साढ़े 14 लाख टीका लगाए जा चुके है। इनमें से 11 लाख 44 हजार 51 नागरिक ऐसे है, जिन्होंने वैक्सीन का प्रथम डोज लगवा लिया है। 3 लाख 4 हजार 540 नागरिक ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन का दोनो डोज लगवा लिया है। जिले में जनसंख्या के हिसाब से 17 लाख 52 हजार 556 नागरिकों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके विरूद्ध 65.28 प्रतिशत नागरिकों ने प्रथम डोज और 17.38 प्रतिशत नागरिकों ने दोनों डोज का वैक्सीनेशन करवा लिया है। 

विकासखंडों के करीब 230 शासकीय केंद्रों में टीकाकरण

बता दें कि रायपुर जिले के शहरी और ग्रमीण क्षेत्रो में दु्रत गति से वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। जिले के रायपुर और बिरगांव नगर निगम के साथ-साथ सभी नगरीय क्षेत्रों और विकासखंडों के करीब 230 शासकीय केंद्रों में रविवार सहित सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाए जा रहा है। जिले में कोविशील्ड और कौवेक्सीन दोनों प्रकार के टीके लगाए जा रहे हैं।

बिरगांव शहरी क्षेत्र में लगाया गया 59 हजार 578 टीका 

जिले में अभी तक हेल्थ वर्कर श्रेणी को 74 हजार 373 टीके, फ्रंट लाइन वर्कर के 69 हजार 569 टीके लगाए गए है। 18+ के लोगों को 6 लाख 57 हजार 486 टीके, 45+ के 4 लाख 27 हजार 472 टीके और 60+ को 2 लाख 19 हजार 691 टीके लगाए गए हैं। जिले के अभनपुर क्षेत्र में 1 लाख 30 हजार 615 टीका लगवाया गया है। इसी तरह आरंग क्षेत्र में 1 लाख 41 हजार 595 टीका, धरसीवां क्षेत्र में 1 लाख 09 हजार 876 टीका, तिल्दा क्षेत्र में 1 लाख 43 हजार 067 टीका, रायपुर शहरी क्षेत्र में 8 लाख 63 हजार 860 टीका, बिरगांव शहरी क्षेत्र में  59 हजार 578 टीका लगाया गया है। 

कोवैक्सीन का पहला डोज

जिले में अभी तक कोविडशील्ड के 11 लाख 61 हजार 267 टीके लगाए गए है। इसी तरह 2 लाख 83 हजार 311 कोवैक्सीन के टीके और 4 हजार 13 स्पूतनिक के टीके लगवाए गए हैं। कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत ऐसे नागरिक, जिन्हें कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला डोज लिए 84 दिन हो चुका है या जिन्हें कोवैक्सीन का पहला डोज लिए 28 दिन पूरा हो चुका है, वे इसका दूसरा डोज लगवा सकतें है। 

कलेक्टर सौरभ कुमार ने की लोगों से अपील

कलेक्टर सौरभ कुमार ने ऐसे सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे कोविड-19 टीके का दूसरा डोज जल्द लगवाएं। बता दें कि कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, कलेक्टर रायपुर ने उनसे भी अपील की है कि वे भी इस महामारी से बचाव के लिए अपना टीका जरूर लगवाएं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.