Media24Media.com: देशभक्ति का जज्बा जगाने शिक्षक के निर्देशन में बना लघु फिल्म 'सलामत रहे हिंदुस्तान'

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देशभक्ति का जज्बा जगाने शिक्षक के निर्देशन में बना लघु फिल्म 'सलामत रहे हिंदुस्तान'

Document Thumbnail

आरंग। चरौदा के शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति लघु फिल्म  "सलामत रहे हिंदुस्तान" बनाया है। शिक्षक महेन्द्र ने बताया कि लघु फिल्म बनाने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को पल्लवित करना है। कोरोना संक्रमण काल के चलते इस बार भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नही होने के कारण उन्होंने देशभक्ति फिल्म 'सलामत रहे हिंदुस्तान' से जन- जन में देशभक्ति के जज्बे को जिंदा रखने का बीड़ा उठाया है। 



फिल्म बनाने में सीआरपीएफ के जवान ओंकारेश्वर सिन्हा व महासमुंद प्रेस क्लब अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू का विशेष मार्गदर्शन रहा। स्थानीय कलाकारों के सहयोग से बहुत ही कम लागत व सीमित समय में  फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म की परिकल्पना, कहानी, संवाद एवं निर्देशन शिक्षक महेन्द्र पटेल का है।  

देश के लिए एकलौते बेटे को भेजा

फिल्म की कहानी मार्मिक है।  एक साधारण परिवार अपने एकलौते पुत्र को डॉक्टर, इंजीनियर ,वकील बनाने के बजाय सैनिक बनाने का संकल्प करते हैं। इसी उद्देश्य से बचपन से ही उसे तैयार करते हैं। लड़का सेना में भर्ती होता है। कुछ दिन बाद उसकी मां की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने पर वह घर वापस लौटता है। जवान के घर पहुंचने से पहले ही युद्ध की घोषणा हो जाती है, उसे पुनः बुलावा आ जाता है।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की तैयारी

वह अपनी मां से बिना मिले ही वापस कश्मीर चला जाता है। इसी बीच उसकी मां का स्वर्गवास हो जाता है। इस तरह मां से बढ़कर मातृभूमि को महत्व देने का प्रेरक संदेश फिल्म में बहुत ही शानदार प्रस्तुति से फिल्माया गया है।फिल्म की एडिटिंग प्रतीक टोंड्रे ने किया है। वहीं फिल्म में प्रमुख रूप से आरंग से प्रतीक टोंड्रे, कोमल प्रसाद लाखोटी, शिक्षक महेन्द्र पटेल, राहुल पटेल, संजू मेश्राम ,अभिमन्यु साहू, दुर्गेश निर्मलकर तथा राजिम से समाजसेवी श्रीमती देवकी साहू ने अभिनय किया है। फिल्म की शूटिंग आरंग व राजिम में किया गया है। जिसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज करने की तैयारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.