Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, गोल्ड मेडल जीतकर लौटी दुर्गा

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता पोखरा (नेपाल) में आयोजित हुआ। विभिन्न देशों के मध्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें  अंतरराष्ट्रीय स्तर के 82 प्रतियोगियो ने भाग लिया। इसमें छत्तीसगढ़ के छुरा (गरियाबंद) की  बेटी दुर्गा ( खुशबू) चंद्राकर ने 50 किलोग्राम की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 


गोल्ड जीतकर 16 अगस्त सोमवार को स्वदेश (भारत) लौटने पर अपने मामा राजेंद्र चंद्राकर के साथ, महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर से संपर्क किया। और अपनी उपलब्धि की जानकारी पूरी दी। डॉ रश्मि ने तत्काल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संपर्क कर दुर्गा को  मुख्यमंत्री निवास में भेंट मुलाकात की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने बेटी दुर्गा के हौसले को सलाम करते हुए तत्काल उन्हें रायपुर आने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री का जताया आभार 

जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल,  जिला प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा को साथ लेकर दुर्गा चंद्राकर एवं परिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलवाया। मुख्यमंत्री से मुलाकात पर दुर्गा ने प्रतियोगिता संबंधी पूरी जानकारी दी।  किस प्रकार संघर्ष करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा, पीड़ा को सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल 5 लाख रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। जिसके लिए जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि सहित दुर्गा और उसके परिवार वालों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.