Media24Media.com: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था द्वारा कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 'एक्सीलेंस इन मेन्टल हेल्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने नई दिल्ली में  आयोजित कार्यक्रम में राज्य की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।


एक्सीलेंस अवॉर्ड

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 महामारी के समय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित मेडिकल ऑफिसर्स और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की सहायता से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से प्रभावित हजारों लोगों की काउन्सलिंग की गई। 

1400 से ज्यादा मेडिकल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण

इसके लिए राज्य स्तरीय नवाचार 'चैम्प प्रोजेक्ट' के अंतर्गत 1400 से ज्यादा मेडिकल ऑफिसर्स और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों को देश की उत्कृष्ट संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) बैंगलोर से प्रशिक्षण कराया गया है। इनके माध्यम से सभी स्वास्थ्य संस्थाओं तक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सेवाओं को पहुंचाया गया। कोरोना काल में जब बहुत से लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, तब स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेलीकम्युनिकेशन सेवा के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया गया और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई गईं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.