Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वतंत्रता दिवस के दिन शर्मनाक वारदात, 75 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, TMC नेताओं पर आरोप

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें (Rape cases in India) सामने आ रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले का है, जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 75 साल की एक महिला और उसकी बहुओं के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप TMC नेताओं पर लगा है। यह आरोप सामने आने के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। हालांकि TMC ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यह घटना पूर्व मेदिनीपुर के मुरलीचक गांव की है।


पीड़ित परिवार के मुताबिक TMC के 3 समर्थक सुबल चटियाल, शतदल मंडल और शंकर सीट रविवार दोपहर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और घर में बहुओं का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह से बाहर निकलने में सफल रहीं। इस बीच घर में सिर्फ 75 साल महिला बच गईं। आरोप है कि आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण किया। प्रताड़ित बहुओं के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो दो बदमाश भागने में सफल रहे, लेकिन ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया। खजुरी थाने को इसकी सूचना दी गई।  

वारदात को लेकर BJP-TMC में टकराव

इस घटना के बाद कांथी जिले के बीजेपी की सचिव पबित्रा दास ने कहा कि 'राज्य की CM एक महिला हैं। इसके बावजूद महिलाओं के साथ ज्यादा दुष्कर्म किया जा रहा है। यह हमारे लिए शर्म की बात है। हमें नहीं पता कि वृद्ध महिला का इस तरह से यौन उत्पीड़न किया गया या नहीं। यह है दीदी का बांग्ला, जहां महिलाओं को सबसे ज्यादा उपेक्षित और प्रताड़ित किया जाता है। बंगाल में जन जागरण की जरूरत है, नहीं तो तृणमूल कांग्रेस की हिंसा दिन-ब-दिन बढ़ती जाएगी।' वहीं TMC के सह अध्यक्ष श्यामल मिश्रा का दावा है कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। इसमें जानबूझकर तृणमूल कांग्रेस को घसीटा गया है। तृणमूल नेता ने कहा कि 'दुर्व्यवहार करने वाले  भी BJP कार्यकर्ता हैं और आरोपी भी BJP कार्यकर्ता हैं। हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं है। BJP झूठे आरोप लगाकर शांति भंग करने की कोशिश कर रही है।' 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.