Media24Media.com: प्रवासियों से भरी नाव समुद्र में डूबी, 42 लोगों की मौत!

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रवासियों से भरी नाव समुद्र में डूबी, 42 लोगों की मौत!

Document Thumbnail

बार्सिलोना में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, पश्चिमी सहारा के तटीय शहर डाखला से रवाना हुई प्रवासियों से भरी एक नाव समुद्र में डूब गई, जिसमें  42 प्रवासियों की मौत हो गई है। स्पेन के अधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक 30 महिला और 9 बच्चों सहित करीब 42 प्रवासियों की मौत हुई है।  गैर-सरकारी संगठन वॉल्किंग बॉर्डर की संस्थापक हेलेना मलेनो ने गुरुवार देर रात को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इस हादसे में सुरक्षित बचे 10 लोगों में से एक व्यक्ति से बातचीत की, जिसने बताया कि प्रवासियों का समूह स्पेन के कनैरी द्वीप पहुंचने की कोशिश कर रहा था।

file photo

वहीं डाखला में मौजूद मोरक्को के अधिकारियों ने इस संबंध में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक गुरुवार को समुद्र किनारे से 12 शव बरामद किए गए हैं। जबकि मछुआरों ने 10 लोगों को बचा लिया। गौरतलब है कि मोरक्को ने 1975 में पश्चिमी सहारा क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और वह तब से ही इस विवादित क्षेत्र पर अपना दावा कर रहा है। बताया जा रहा है कि मोरक्को की नौसेना ने लाएयूने के दक्षिण में गुरुवार को 30 प्रवासियों को बचाया था। दखला से सैकड़ों मील दूर नौसेना के जहाज अभी भी 14 महिलाओं और चार बच्चों सहित 59 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

6 महीनों में 250 प्रवासियों की मौत

स्पेनिश समुद्री बचाव सेवा ने शुक्रवार को कहा कि उसने कैनरी द्वीप समूह के पास 63 लोगों को बचाया। संयुक्त राष्ट्र के माइग्रेशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने बताया है कि 2021 के पहले 6 महीनों में कैनरी द्वीप के रास्ते में कम से कम 250 प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि वॉकिंग बॉर्डर्स ने उसी समय अवधि के लिए उसी मार्ग पर कई और पीड़ितों की सूचना दी, जिनकी गिनती लगभग 2,000 थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.