Media24Media.com: छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा फैसला, सरकारी कामों में 'विकलांग' की जगह अब 'दिव्यांग' शब्द का होगा प्रयोग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा फैसला, सरकारी कामों में 'विकलांग' की जगह अब 'दिव्यांग' शब्द का होगा प्रयोग

Document Thumbnail

दिव्यांगजन कल्याण की योजनाओं और उससे संबंधित आगामी सभी शासकीय कामों में 'विकलांग' के स्थान पर 'दिव्यांग' शब्द का प्रयोग किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के परिप्रेक्ष्य में मंत्रालय से राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही इस आशय की सूचना सभी प्रशासकीय विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों सहित आयोग, मंडल कार्यालयों को प्रेषित की गई है।




दिव्यांग बच्चों का किया गया चिकित्सा परीक्षण

 

राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायगढ़ द्वारा विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों से आए दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगतावार बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण में रायगढ़ से आए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. खुशबू साहू और स्पीच थैरेपिस्ट  प्रतिभा गवेल के द्वारा 16 बच्चों को उनके समस्या के आधार पर आवश्यक सुझाव और भौतिक चिकित्सा कर उन्हे दैनिक जीवन में किस प्रकार अभ्यास कर इन समस्यों को दूर करने के लिए रिर्सोस रूम में दिव्यांग बच्चों को अभ्यास कराया गया। उनके साथ आये पालकों को भी किस प्रकार अभ्यास से बच्चों को इन समस्या से निदान और उन्हें सामान्य दैनिक गतिविधि से जुड़ने और अपने शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास करने में आवश्यक सुझाव दिए गए हैं।


विकासखंड स्तरीय कार्यशाला 


विकासखंड स्तरीय कार्यशाला में आलोक स्वर्णकार APC रायगढ़ द्वारा दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सामग्री प्रदान किया गया। कार्यशाला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी SR सिदार, खंड समन्वयक NP बिशी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी SR सारथी, BRC लेखापाल, RP यादव, समावेशी शिक्षा प्रभारी सत्यप्रकाश पैकरा, जतिन विश्वकर्मा, निलांबर राठिया, जगदीश प्रसाद साहू का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.