Media24Media.com: कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में देश के महानगरों से आगे रायपुर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में देश के महानगरों से आगे रायपुर

Document Thumbnail

कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में छत्तीसगढ़ का रायपुर शहर देश की राजधानी दिल्ली सहित कई महानगरों से आगे हैं। रायपुर  में अब तक 66.40 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज और 19.82 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाया जा चुका है। कोरोना टीकाकरण के मामले में रायपुर  दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, बैंगलूरू से आगे हैं। 




दिल्ली में अब तक 35.01 प्रतिशत लोगों को पहला डोज और सिर्फ 11.01 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों डोज लगी है। इसी तरह बैंगलूरू में 57.08 फीसद लोगों को पहला और 14 फीसद लोगों को टीके के दोनों डोज लगे हैं। हैदराबाद में 53.07 फीसद लोगों को पहला और 13.04 फीसद लोगों को दोनों डोज के टीके लगे हैं। इसी तरह चेन्नई में पहला और दूसरा डोज 51.06 और 17.09 प्रतिशत है। मुंबई में 51.01 प्रतिशत लोगों को पहला डोज और 15.07 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। कोलकाता में 61.08 प्रतिशत लोगों को पहला डोज और 21 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगा चुका है।


छत्तीसगढ़ में 1.16 करोड़ वैक्सीनेशन


कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई तक एक करोड़ 15 लाख 73 हजार 458 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 94 लाख दस हजार 415 लोगों को इसका पहला टीका और 21 लाख 63 हजार 043 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख 9 हजार 094 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 16 हजार 717 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 + के 50 लाख 59 हजार 784 और 18 से 44 + के 37 लाख 24 हजार 820 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 2 लाख 43 हजार 880 स्वास्थ्य कर्मियों, 2 लाख 23 हजार 659 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 15 लाख 95 हजार 478 और 18 + के एक लाख 026 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। 


45 + के 27 प्रतिशत लोगों ने लगवाए दोनों टीके


प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 + के 86 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 28 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 76 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 + के 27 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।


धान में ऐसे करें खरपतवार प्रबंधन, नहीं खराब होगी फसल



कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक 4 लाख 10 हजार 627, बलौदाबाजार  में 4 लाख 8 हजार 732, बलरामपुर में 2 लाख 34 हजार 710, बस्तर में 3 लाख 49 हजार 787, बेमेतरा में 2 लाख सात हजार 784, बीजापुर में 1 लाख 9 हजार 223, बिलासपुर में 7 लाख 30 हजार 484, दंतेवाड़ा में 1 लाख 46 हजार 896, धमतरी में 3 लाख 87 हजार 289, दुर्ग में 8 लाख 41 हजार 252, गरियाबंद में 1 लाख 96 हजार 858, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 लाख 50 हजार 525, जांजगीर-चांपा में 5 लाख 44 हजार 916 और जशपुर में 3 लाख 19 हजार 852 टीके लगाए जा चुके हैं।


सरगुजा में 4 लाख 27 हजार 230 टीकाकरण


कवर्धा जिले में  टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर 2 लाख 98 हजार 141, कांकेर में 3 लाख 8 हजार 544, कोंडागांव में 1 लाख 99 हजार 116, कोरबा में 5 लाख 24 हजार 361, कोरिया में 2 लाख 27 हजार 373, महासमुंद में 5 लाख 80 हजार 499, मुंगेली में 2 लाख 28 हजार 812, नारायणपुर में 46 हजार 441, रायगढ़ में 11 लाख 44 हजार 794, रायपुर में 13 लाख 50 हजार 201, राजनांदगांव में 7 लाख 77 हजार 985, सुकमा में 1 लाख 45 हजार 396, सूरजपुर में 2 लाख 75 हजार 630 और सरगुजा में 4 लाख 27 हजार 230 टीके अब तक लगाए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.