देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का है, जहां बड़े पिता और सगे पिता ने मिलकर 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार की है। पुलिस के मुताबिक अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ उसके बड़े पिता और सगे पिता ने 2 महीने तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची ने एक दिन हिम्मत कर दुष्कर्म की आपबीती अपने परिचितों को बताई। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी थाने में दी।
गांधी नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपी बड़े पिता और पिता पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़े पिता और पिता जॉइंट फैमिली में रहते थे। बता दें कि देश में दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आरोपी छोटी बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिलाओं को भी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं।
महाराष्ट्र के पुणे में बेटियों से दुष्कर्म
वैसे तो बाप-बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है, लेकिन जब कोई बाप इस रिश्ते को शर्मसार कर दे तो समाज शर्मसार हो जाता है। इस रिश्ते की सभी मर्यादा तोड़ता हुआ महाराष्ट्र के पुणे में एक वाक्या सामने आया है, जहां मां ने अपनी बेटियों से दुष्कर्म करने वाले उनके पिता की शिकायत दर्ज कराई है। पुणे के कोंढ़वा खुर्द में एक दरिंदे पिता ने अपनी ही 2 नाबालिग मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। पिता बीते 4 सालों से इस दरिंदगी को अंजाम दे रहा था। पीड़ित बच्चियों की मां ने शिकायत में लिखा कि साल 2016 में उसकी एक बेटी ने पेट दर्द होने की बात कही। जब डॉक्टर को दिखाया तो सोनोग्राफी कराने को कहा गया, लेकिन आरोपी पिता ने रिपोर्ट छीन कर गैस पर रख कर जला दी।
बेटियों से दुष्कर्म की वारदात
पीड़ित बच्चियों की मां को पहले इस बारे में कोई खबर नहीं थी, लेकिन एक रात करीब 2 बजे एक बच्ची के रोने की आवाज से वो जगी। जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने सब कुछ बयां कर दिया कि किस तरह उसका पिता उनके साथ गंदा काम करता है। वहीं दूसरी लड़की ने कहा कि जब आप बाजार या किसी काम से बाहर जाती हो तो अब्बू ये दरिंदगी करते हैं और हम मना करते हैं तो सेफ्टी पिन चुभाते हैं। जब पीड़िता की मां ने आरोपी से इस सबके बारे में पूछा तो उसने कहा कि अगर किसी को बताया तो वो सबको जान से मार देगा।
दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के मामले में पिता गिरफ्तार
गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में दो नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक पिता को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जानकारी महिला पुलिस चौकी को नाबालिग लड़कियों की मां ने दी। उसका ताल्लुक नेपाल से है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका पति यहां एक श्रमिक के रूप में काम करता है और उसने उसकी 17 वर्षीय बेटी से उसकी गैरमौजूदगी में दुष्कर्म किया। यह नाबालिग लड़की महिला की पहली शादी से है। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बच्ची का भी कई बार यौन उत्पीड़न किया है।
पति ने साथियों के साथ मिलकर किया पत्नी का गैंगरेप
पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को शर्मसार करता हुआ मामला राजस्थान के जालौर जिले से सामने आया है, जहां पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद की पत्नी का सामूहिक बलात्कार किया। जालौन कोतवाली थाने में एक महिला ने उसकी विवाहिता बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पति और उसके साथियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का पति सिरोही के मणादर गांव में काम करता है। पीड़िता 3 बच्चों की मां है और अपने पीहर जालौर में रह रही थी। 12 जनवरी को पीड़िता का पति आया और उसे बाइक से मणादर गांव ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए गए। जहां अर्जुन सिंह, छगना राम, नारायण शराब के नशे में बैठे थे। इसके बाद पति सहित सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।