Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना, अधिकांश हिस्सों में छाए रहेंगे हल्के और घने बादल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना, अधिकांश हिस्सों में छाए रहेंगे हल्के और घने बादल

Document Thumbnail

रायपुर. भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कही कही हल्के और कही कही गहरे बादल छाए हुए है। छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।





बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून कई राज्यों के समुद्रीय तटीय क्षेत्रों से आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून (Monsoon) के पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना जताई थी । वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में पहुंच रही नमी के कारण कुछ स्थानों पर बारिश होने और तापमान में परिवर्तन होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए थे।





छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में अरब सागर से नमी तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है इसलिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। नमी आने के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में कमी आई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.