Media24Media.com: मोदी की मन की बात से देश की तस्वीर बदल रही, हर बार किसी नए विषय पर करते हैं बात : गौतम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोदी की मन की बात से देश की तस्वीर बदल रही, हर बार किसी नए विषय पर करते हैं बात : गौतम

Document Thumbnail

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का महासमुन्द आगमन हुआ ।आज पूरे देश के अंदर में देश के सभी महामंत्रियों को राष्ट्रीय नेतृत्व ने अलग-अलग प्रदेशों में जाने का दायित्व दिया था। उसी के तहत दुष्यंत गौतम का तीन दिवसीय प्रदेश प्रवास पर हैं। अंतिम दिन महासमुंद जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला के पदाधिकारी, मंडल के प्रभारी एवं अट्ठारह मंडल के अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर मन की बात में नए से नए विषयों को लेकर और उससे होने वाले परिवर्तन को लेकर छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनी मन की बात करते हैं। मन की बात से देश में परिवर्तन लोगों में आया है।





बैठक में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात वंदे मातरम गान हुआ।अतिथि स्वागत के पश्चात जिले में कोरोना के चलते पार्टी के कार्यकर्ताओं की असमय जो मृत्यु हुई है, उस पर शोक प्रकट की गई।





जिलाध्यक्ष ने रखी प्रस्तावना





प्रस्तावना जिले की अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के द्वारा रखी गई। उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री को बताया कि महासमुंद सांस्कृतिक दृष्टिकोण से पूरे विश्व में जाना जाता है। सिरपुर का नाम भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने यहां की सभी राजनीतिक गतिविधियां से राष्ट्रीय महामंत्री को अवगत कराया। तत्पश्चात प्रदेश सह प्रभारी अवधेश चंदेल ने आज से पहले जो कार्यक्रम हुए हैं, उससे राष्ट्रीय महामंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया 21 जून को महासमुंद के पूरे 18 मंडल में विश्व योग दिवस का आयोजन हुआ और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इमानदारीपूर्वक बूथ स्तर पर योगा का कार्यक्रम संपन्न कराया।





संगठन प्रभारी ने आपातकाल पर डाला प्रकाश





जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने आपातकाल पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में तीन आपातकाल मेरे ध्यान में हैं और दो आपातकाल आजादी के पहले और तीसरा आपातकाल 26 जून 1975 को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगाया था। उस आपातकाल को हम काला अध्याय के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि आज के दिन को हम काला दिवस के रूप में मनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने भी उनके तीन दिन के कार्यक्रमों को विस्तार से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में रखा। तत्पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से आज देश निरंतर प्रगति के नए नए सोपान तय कर रहा है। उन्होंने अपनी बात गृहणी से रखते हुए प्रारंभ किया। देश में चूल्हे के धुए पर खाना पकाया जाता था, जिससे माताओं की परेशानियों को केवल इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा। घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किया गया। उन्होंने नौजवानों की बात करते हुए कहा कि आज इससे पहले जितनी भी कांग्रेस सरकारें रही उन्होंने जवानों के बारे में कदापि कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। जबकि नरेंद्र मोदी के आते ही देश के जवान कहते हैं कि जो प्रधानमंत्री प्रत्येक दिवाली सेना के जवानों के साथ मनाते हैं। हमें उन पर गर्व होता है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में खरीदे गए सेना के हेलीकॉप्टर राफेल एवं अन्य संसाधनों पर बात करते हुए कहा कि आज सेना को सशक्त बनाया गया है। उन्होंने डेढ़ घंटे तक लगातार कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का आव्हान किया। उन्होंने कार्यकर्ता को उदाहरण देकर समस्या की हम लगातार काम करने की वजह से थक जाया करते हैं और घर में आकर सो जाया करते हैं। लेकिन देश के मुखिया नरेंद्र मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दिन भर काम करने के पश्चात भी थकते नहीं और सोने के वक्त भी वे देश के लोगों के लिए सोचते रहते हैं।





सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित





इसके पश्चात उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी कार्य कर रहे हैं और दूसरी तरफ प्रदेश की सरकार पूरी तरीके से विफल हैंल। अपने घोषणापत्र पर एक भी घोषणा पर अमल नहीं किया। लोगों को उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया है। पूर्ण शराबबंदी की बात की गई, लेकिन आज तक शराबबंदी नहीं की गई। जिससे महासमुंद जैसे छोटी शहर में एक मां सहित 5 बच्चे ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे देते हैं। और सरकार उनके प्रति संवेदना के दो शब्द भी नहीं रख सकते। प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात एक बुथ की बैठक लेने के लिए छीपिया पारा गए। और वहां वह नीचली बस्ती में बैठकर मीटिंग ली। और उनके साथ भोजन भी किया। पूरे कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश के उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायकगण डॉ विमल चोपड़ा, परेश बागबाहरा, त्रिलोचन पटेल, प्रीतम सिंह दीवान, रामलाल चौहान जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी गण के साथ-साथ जिले के सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के सभी युवा मौजूद रहे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.