Media24Media.com: डेंगू से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अब जियो टैगिंग की ली जाएगी मदद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डेंगू से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अब जियो टैगिंग की ली जाएगी मदद

Document Thumbnail

दुर्ग जिले में डेंगू पर नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई है। रविवार को इस पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि जियो टैगिंग जैसी तकनीक के साथ ही परंपरागत तरीकों से डेंगू के रोकथाम के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था भी सुदृढ़ रहेगी और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।





क्या पुलिस अपने ही टीआई के खिलाफ दर्ज करेगी FIR, विभागीय जांच के नाम पर कर रहे लीपापोती का प्रयास !





डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के इंतजाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रमुख सचिव ने रविवार को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों सेक्टर-4 और छावनी का निरीक्षण भी किया। जहां पर उन्होंने लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सजग रहकर डेंगू की रोकथाम की जा सकती है। इस दौरान NRHM MD डॉ. प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे।





प्रभावी रूप से प्रचार-प्रसार





प्रमुख सचिव ने डेंगू के हॉटस्पॉट इलाकों में निगम अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां सतत रूप से फागिंग और टेमीफोस का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही कूलर की जांच भी की जा रही है। डॉ. शुक्ला ने कहा कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि साफ पानी का जमाव कहीं भी नहीं होने दिया जाए। इसके लिए प्रभावी रूप से प्रचार प्रसार किया जाए।





40 हजार टेस्टिंग किट





डेंगू से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर रणनीति बनाई जाए। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि इस संबंध में सघन मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि डेंगू को पनपने से रोका जा सके। डॉ. शुक्ला ने बताया कि जियो टैगिंग जैसी तकनीक से हॉटस्पॉट में कार्य करना बेहतर होगा और इससे अधिकाधिक मरीजों की पहचान हो सकेगी। जिले को 40 हजार टेस्टिंग किट भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की टेस्टिंग हो सके और डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।





डॉ. आलोक शुक्ला ने दी जानकारी





मीटिंग में डॉ. आलोक शुक्ला ने जियो टैगिंग के द्वारा डेंगू मरीजों के स्पॉट मैपिंग के निर्देश दिए। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में एक सेक्शन दिया जाएगा, जिसमें डेंगू के लक्षण से ग्रसित कोई भी व्यक्ति उस सेक्शन में जाकर अपने नाम, पते और मोबाइल नंबर के साथ अपने आपको जियो टैग कर सकता है।





छत्तीसगढ़ में आज से सभी लोगों का कोविन पोर्टल से होगा वैक्सीनेशन





लक्षण के आधार पर मलेरिया, डेंगू और हेपेटाइटिस तीनों के विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें जानकारी देने वाले व्यक्ति को अपने लक्षण के आधार पर तीनों में से एक विकल्प को चुनना है। यह इस प्रक्रिया का प्राथमिक स्तर है। इसके बाद यह डाटा स्वास्थ्य विभाग में रिफ्लेक्ट होगा। जहां इस डाटा से संबंधित व्यक्ति का डिटेल लेकर लैब टेक्नीशियन वहां पहुंचेंगे और इसका सैंपल लेकर उसकी टेस्टिंग करेंगे।





डेंगू मरीजों के सर्वोत्तम इलाज पर सतत नजर





अगर टेस्टिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो उन व्यक्तियों को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उनका ट्रीटमेंट चालू कर दिया जाएगा। यह प्लेटफार्म सभी आम जनता के लिए खुला रहेगा और इसमें SMS अलर्ट सिस्टम भी रखा जाएगा। इस तरह, तकनीक के इस्तेमाल से डेंगू रोकथाम की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी। डॉ. शुक्ला ने कहा कि हॉस्पिटल में भी डेंगू मरीजों के सर्वोत्तम इलाज पर सतत नजर रखें। प्लेटलेट्स की त्वरित व्यवस्था के लिए सिस्टम प्रभावी रूप से कार्य करता रहे।





कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश





कलेक्टर ने कहा कि जिले में डेंगू नियंत्रण पर युद्ध स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता से लगातार अपील करें कि अपने आस-पास के स्थानों में जल को इकट्ठा ना होने दें। जल जनित रोगों से बचाव के लिए वाटर सप्लाई सिस्टम में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पानी की टेस्टिंग विभिन्न स्तरों में की जाए, ताकि सभी को स्वच्छ पानी प्राप्त हो सके।





घर- घर सर्वे कर जन जागरूकता





उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी लार्वा प्राप्त हो उसके आस-पास के क्षेत्र को चिन्हिंत करके लार्वा को नष्ट करने का कार्य किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि ANM,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ANM और आरोग्य समिति की संयुक्त टीम प्रत्येक वार्ड में घर- घर सर्वे कर जन जागरूकता का कार्य करती रहे। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से इन कार्यों को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.