Media24Media.com: महिला कांग्रेस ने बुलंद की नारा- 'बहुत हुई महंगाई की मार, अब बस भी करो मोदी सरकार'

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महिला कांग्रेस ने बुलंद की नारा- 'बहुत हुई महंगाई की मार, अब बस भी करो मोदी सरकार'

Document Thumbnail

जिला मुख्यालय महासमुंद स्थित सांसद चुन्नीलाल साहू के कार्यालय का महिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के द्वारा घेराव किया गया। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव के संयोजन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के हजारों महिलाओं द्वारा आज प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भवन से सांसद कार्यालय तक सिलेंडर एवं चूल्हे की अर्थी निकाली गई। रैली के रूप में गांधी कांग्रेस भवन से बरसते पानी में भीगते हुई निकली महिलाओं में आक्रोश झलक रहा था। सांसद कार्यालय का घेराव किया गया। महिला कांग्रेस की नारी शक्ति ने जोरदार नारेबाजी करते हुए हल्ला बोल दिया।









सांसद की अनुपस्थिति में प्रदर्शन





अर्थी निकाल कर साथ ले गए चूल्हा और प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर को सांसद की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों को सौंपा। चूल्हा और गैस के ऊपर फूल माला चढ़ाकर प्रदर्शन किया। बाद भाजपा की केंद्र सरकार को सौंपा गया। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, तारा चंद्राकर, सरपंच अन्नू चंद्राकर,ब्रिजेन बंजारे, सती चंद्राकर, रूप कुमारी ध्रुव, कामिनी चंद्राकर, माया पांडे,निरंजना चंद्राकर, श्वेता गुप्ता, साधना सिंह नैनी, शकुन चन्द्राकर, उर्मिला साहू,दुर्गा साहू,सरोज सोनी,सुशीला पटेल उमा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। नरेंद्र मोदी सरकार के महंगाई के विरोध में हल्ला बोल कर घेराव किया गया । मांग की गई कि अगर रसोई गैस डीजल-पेट्रोल के भाव केंद्र सरकार के द्वारा कम नहीं की गई तो भाजपा सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। नारा लगाया 'बहुत हुई महंगाई की मार, अब बस भी करो मोदी सरकार'।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.