Media24Media.com: जमानत याचिका खारिज होते ही 7 कैदी कोर्ट से फरार, सातों पर केस दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जमानत याचिका खारिज होते ही 7 कैदी कोर्ट से फरार, सातों पर केस दर्ज

Document Thumbnail

बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां के दानापुरन में पेशी में पहुंचे 7 कैदी जमानत याचिका खारिज होते ही कोर्ट से फरार हो गए। इन सभी आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम से सरेंडर किया था। सातों लोग दानापुर व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही कोर्ट की तरफ से सभी की जमानत याचिका खारिज हुई वो फरार हो गए।





कोविड अस्पताल से फरार हुआ बंदी, जेल प्रहरी निलंबित





जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी कांड नंबर 72/21 में बिजली को लेकर मारपीट और फायरिंग के केस में पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि 2 घटना में कुल 9 लोग आरोपित थे। सभी 9 लोग न्यायालय पहुंचे थे। पेशी के दौरान ही सभी लोगों में आपस में बहस हो गई। इसके बाद सभी लोगों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। जमानत खारिज होते ही 7 आरोपी न्यायालय से फरार हो गए, लेकिन इनमें से 2 लोग वृद्ध थे। इस वजह से वे भाग नहीं पाए। न्यायालय से जैसे ही सात आरोपियों के फरार होने की खबर फैली तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।





सातों कैदी पर केस दर्ज





भागने वालों में से सोनू यादव, लल्लू यादव, सिद्धनाथ यादव, उपेन्द्र यादव सभी पिता जट्टा यादव और इनके साथ चंदन कुमार, मुकुल कुमार, राज कुमार शामिल हैं। फरार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद दानापुर और सिंगोड़ी पुलिस छापेमारी में जुटी है। इस मामले में दानापुर थानाध्यक्ष अजित कुमार शाह ने बतया कि फरार 7 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी को पकड़कर न्यायालय में फिर पेश किया जाएगा।





आरोपियों के रिश्‍तेदारों के घर पुलिस तैनात





सिगोड़ी प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दानापुर न्यायालय से कैदी फरार होने की सूचना वरीय अधिकारियों से मिलते ही कई थाना के पुलिस बल के साथ आरोपियों के गांव की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपितों के कई स्वजनों से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्वजनों की निशानदेही पर जगह-जगह पर रिश्तेदारों के यहां सादे लिबास में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।





कई पुलिस कर्मियों पर गिर सकती है गाज





आरोपियों के फरार होने की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस सहित कई थानों की पुलिस को खोजबीन में लगा दिया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है और कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.