Media24Media.com: महासमुन्द : धान से लदी ट्रक कार पर पलटी, दो सगे भाईयों समेत 3 भाइयों की मौत, 2 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुन्द : धान से लदी ट्रक कार पर पलटी, दो सगे भाईयों समेत 3 भाइयों की मौत, 2 घायल

Document Thumbnail

महासमुंद । बेमचा के 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत की चर्चा थमी नहीं थी कि गुरूवार की दोपहर डेढ बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक के बाद एक हादसों की खबर से लोग अवाक रह गए। 10 जून गुरुवार का दिन गम्भीर हादसों के लिए इतिहास में दर्ज हो गया।





हादसा तुमगांव थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट पुल पर महासमुन्द-तुमगांव के बीच घटित हुआ। जिसमें धान से भरा भारी ट्रक स्वीप्ट कार के उपर पलट गया। जिसमें सिरपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमतराई निवासी 60 वर्षीय मदन सिंह कंवर पिता दरबारु राम, 45 वर्षीय गेंद सिंह कंवर पिता दरबारु राम व 60 वर्षीय गोपाल कंवर पिता इतवारी कंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में खमतराई के ही 28 वर्षीय देवसिंह कंवर पिता मदन सिंह कंवर व 30 वर्षीय दमेश्वर कंवर पिता कमल सिंह कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार शहर निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।





पुलिस के अनुसार स्वीप्ट कार सीजी 06 सीयू 0247 महासमुंद से तुमगांव की ओर जा रही थी। सरायपाली से धान भरकर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडडी 7950 महासमुंद की ओर आ रहा था। गाड़ाघाट पुल पर धान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर कार के उपर पलट गया। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार पांचों व्यक्ति धान के बोरे तले फंसे रहे। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जेसीबी मंगवाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया । ट्रक और धान भरे बोरों को हटाने के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतकों में दो सगे भाई हैं। और तीसरा चचेरा भाई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.