Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण, 26 जून को 3.50 लाख से अधिक टीके लगाए गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण, 26 जून को 3.50 लाख से अधिक टीके लगाए गए

Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य अमला युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन में लगा हुआ है। वैक्सीनेशन साइट्स की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि एक केन्द्र में अधिक भीड़ न हो। संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 26 जून को प्रदेश में 4592 सेशन साइट्स पर तीन लाख 50 हजार 492 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 18 से 44 वर्ष आयु समूह के 21 लाख नौ हजार 728 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है।





स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को रायपुर जिले में 38545, दुर्ग में 11683, राजनांदगांव में 24592, बिलासपुर में 17369, सुकमा में 1405, रायगढ़ में 122587, बालोद में 13127, सरगुजा में 6823, जांजगीर-चांपा में 10272, बलौदाबाजार-भाटापारा में 9143, जशपुर में 5751, कोरबा में 10991, बेमेतरा में 7145, धमतरी में 6056 कोरिया में 4628, कोंडागांव में 2489, कांकेर में 8631, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1778, मुंगेली में 4230, नारायणपुर में 203, गरियाबंद में 3159, बस्तर में 2246, दन्तेवाड़ा में 3143 , सूरजपुर में 6531, बलरामपुर-रामानुजगंज में 4126, महासमुंद में 14995, बीजापुर में 791 और कबीरधाम में 8053 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है।





रायगढ़ जिले में 26 जून को सबसे अधिक एक लाख 22 हजार 587 लोगों का टीकाकरण किया गया। वैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना, मास्क लगाना, शारीरिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सके।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.