Media24Media.com: गरियाबंद जिले की तहसीलदार और जिला पंचायत CEO की पत्नी करिश्मा वर्मा की कोरोना से मौत, थी गर्भवती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गरियाबंद जिले की तहसीलदार और जिला पंचायत CEO की पत्नी करिश्मा वर्मा की कोरोना से मौत, थी गर्भवती

Document Thumbnail

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की तहसीलदार करिश्मा वर्मा का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। मिली जानकरी के अनुसार करिश्मा गर्भवती थीं और रायपुर AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। 2013 बैच की अफसर रहीं करिश्मा के पति IAS चंद्रकांत वर्मा गरियाबंद जिला पंचायत के CEO हैं।





उन्होंने जगदलपुर में पदस्थ अपनी पत्नी को तीन माह पहले ही अपने पास बुला लिया था। 25 दिन पहले करिश्मा और उनके पति चंद्रकांत दोनों पॉजिटिव हुए थे। बाद में पति की तबीयत ठीक हो गई, लेकिन करिश्मा की हालत बिगड़ गई। उन्हें 6 मई को AIIMS में भर्ती कराया गया था।





मिली जानकारी के अनुसार चार माह की गर्भवती होने के कारण करिश्मा को कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगाई गई थी। AIIMS में दाखिल करने के बाद उनकी एक बार एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन हालात में सुधार नहीं था। उनका वहीं इलाज जारी रखा गया।





डॉक्टरों की सलाह पर उनका अबार्शन भी करा दिया गया। जिससे काम्पिलिकेशन कम हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पांच दिन से उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। आक्सीजन लेवल गिर गया और बीपी भी लो हो गया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.